फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   road

गांव में कीचड़ स्कूल नहीं जा रहे बच्चे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jan 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
road
गजरौला (अमरोहा)। गंगा यात्रा को लेकर प्रशासन हर तरह से सब ठीक दिखाने में लगा हुआ है। फिर भी गांव जाटोवाली में बदहाली की ओर किसी का ध्यान नहीं है। गांव में गंदगी और कीचड़ से ग्रामीण तंग हैं। कई बच्चे स्कूल जाते समय कीचड़ से गुजरकर जा रहे हैं। इस दौरान वह फिसलकर गिरते हैं तो यूनिफार्म भी खराब हो जाती है। भड़के ग्रामीणों ने प्रधान पर मनमानी का आरोप लगाते हुए धरने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की सुबह गांव में एकत्र ग्रामीणों ने प्रधान की मनमानी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इनका कहना था कि गांव की सड़कें बदहाल हैं। गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है। बारिश में तो हालत और खराब हो जाती है। बीमारियों की आशंका बनी हुई है। बच्चों के स्कूल जाते समय उनकी ड्रेस और बैग खराब हो जाते हैं। कई बार प्रधान से भी शिकायत की लेकिन कोई हल नहीं निकला। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि गांव की बदहाल सड़कों की मरम्मत और नाली निर्माण न हुआ तो वे कलक्ट्रेट पर जाकर धरना देने को विवश होंगे। प्रदर्शन करने वालों में देवेंद्र सिंह, गुलाब सिंह, कंचन सिंह, परम सिंह, कुंवर सिंह, महेश सिंह, दिनेश कुमार, बहादुर, जन्म सिंह, कलुवा, मूलचंद, परवीन, छत्रपाल, डाली सिंह, खूब सिंह, नान ठेकेदार, रूमाल सिंह, वीर सिंह, धर्मेंद्र, जयंत सिंह, अशोक, नीरज कुमार, जयचंद, नरदेव, धर्मपाल सिंह, हरिश्चंद्र सिंह, महेंद्र, बालू सिंह, रूप सिंह, बुद्धन सिंह, शीशराम, खूब सिंह आदि रहे।
विज्ञापन

शीशोंवाली और ढाकोवाली में हैं स्कूल
गजरौला। तहसील क्षेत्र के बदहाल गांव जाटोवाली में सरकारी स्कूल तक नहीं है। ग्रामीण देवेंद्र सिंह और धर्मपाल सिंह ने बताया कि बच्चे गांव से काफी दूर गांव शीशोंवाली और ढाकोवाली स्थित सरकारी स्कूलों में पढ़ने जाते हैं। वहीं, इस संबंध में प्रधान का पक्ष जानने की काफी कोशिश की लेकिन संपर्क नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव जाटोवाली में गंदगी और कीचड़ की समस्या से शीघ्र ही निजात दिलाई जाएगी। गांव में खड़ंजा, इंटरलाकिंग और नालियों का निर्माण कराया जाएगा।
- शशांक चौधरी, एसडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed