{"_id":"660c6df109d4dfb9ac0952a7","slug":"road-construction-work-stuck-in-limbo-due-to-lack-of-funds-jpnagar-news-c-284-1-jpn1003-116493-2024-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: धनराशि के अभाव में अधर में लटका सड़क निर्माण कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: धनराशि के अभाव में अधर में लटका सड़क निर्माण कार्य
विज्ञापन
धनराशि के अभाव में अधर में लटका सड़क निर्माण कार्य
आदमपुर। धनराशि के अभाव में ढबारसी को जाने वाला मार्ग अधर में लटका है और वाहनों के गुजरने में परेशानी हो रही है। राहगीरों को धूल फांकनी पड़ रही है। शिकायत के बावजूद भी इस तरफ कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा।
तहसील क्षेत्र के गांव ढबारसी से आदमपुर को जोड़ने के लिए करीब डेढ़ साल पहले 5.8 किमी लंबाई के मार्ग के निर्माण शुरू किया गया था। इसका निर्माण ग्रामीण अभियंत्रण विभाग द्वारा करीब 7 करोड़ 23 लाख रुपए की लागत से कराया जा रहा है। यह मार्ग जर्मन तकनीक से बनाया जा रहा है। लेकिन धनराशि के अभाव में मार्ग करीब छह माह से अधर में लटका पड़ा है। मार्ग पर दिनभर धूल उड़ती रहती है। जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई बार लोगों द्वारा इसकी शिकायत उच्चाधिकारियों से की जा चुकी है। लेकिन इस तरफ कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के एक्सईएन रोहित कुमार ने बताया कि यह मार्ग जर्मन तकनीक से बनाया जा रहा है। शुरू में निर्माण के लिए 80 लाख रुपये प्राप्त हुए थे। जो इसमें लगाए जा चुके हैं। धनराशि की अभाव में कार्य रुका हुआ है। डिमांड भेजी गई है। धनराशि मिलने के बाद जल्द ही कार्य शुरू होने वाला है।
-- -- -- -