{"_id":"588ce59f4f1c1b5c02cf7d53","slug":"rld-press-confrence","type":"story","status":"publish","title_hn":"रालोद की सरकार बनी तो प्रदेश के करेंगे चार टुकड़े: त्रिलोक ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रालोद की सरकार बनी तो प्रदेश के करेंगे चार टुकड़े: त्रिलोक
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
Updated Sun, 29 Jan 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
चौधरी अजित सिंह
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी में राष्ट्रीय लोकदल की सरकार बनी तो यूपी को चार हिस्सों में बांटेंगे। तरक्की के रास्ते पर प्रदेश को ले जाएंगे ताकि नौजवानों को रोजगार के लिए भटकना नहीं पड़े। यह बातें रालोद के राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी ने कही। वे शनिवार को नगर के इंदिरा चौक पर युवा रालोद प्रदेश सचिव सचिन चौधरी के आवास पर प्रेस वार्ता कर रहे थे। इससे पूर्व मंडी धनौरा में उन्होंने प्रत्याशी कपिल चंद्रा के समर्थन में वोट मांगे।
राष्ट्रीय महासचिव ने कहा कि रालोद ने विधानसभा चुनाव में पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सभी सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे हैं। प्रदेश को चार भागों बुंदेलखंड, पूर्वांचल, हरित प्रदेश और पश्चिमांचल में बांटे जाने का पार्टी का एजेंडा बरकरार है। छोटे राज्य होने पर ही प्रदेश का विकास तेज होगा। इसके बाद पश्चिमी उत्तर प्रदेश में राष्ट्रीय महासचिव चौधरी जयंती को मुख्यमंत्री बनाया जाएगा। गांव-गांव 20 घंटे बिजली मिलेगी।
किसानों को कर्जा माफ होगा। नौजवानों को शैक्षिक आधार पर रोजगार के लिए पचास लाख रुपये लोन दिए जाएंगे। प्रत्येक गांव में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनवाएंगे। साथ ही ग्रामीण अंचलों में बंद पड़े सरकारी अस्पतालों को पहले संचालित कराया जाएगा। प्रदेश को भ्रष्टाचार मुक्त बनाया जाएगा। राष्ट्रीय महासचिव ने मोदी सरकार पर आरोप लगाया कि अब तक बारह हजार किसान कर्ज की चिन्ता को लेकर आत्महत्या कर चुके हैं और केंद्र सरकार ध्यान नहीं दे रही है। इस दौरान अजय गिल, मास्टर योगेंद्र सिंह, कुलदीप देवल, राजवीर गुर्जर, मंगू त्यागी आदि थे।
विज्ञापन
इससे पूर्व मंडी धनौरा में रालोद के राष्ट्रीय महासचिव ने कहा कि रालोद कमजोर हुआ तो किसान भी कमजोर हो जाएगा। इस दौरान समाजवादी पार्टी की प्रदेश सरकार पर निशाना साधा। आरोप लगाया कि सपा ने किसानों के साथ झूठे वादे किए हैं। प्रदेश में विकास की बात करने वाले मुख्यमंत्री ने किसानों को मिलने वाले ब्याज को माफ कर चीनी मिल मालिकों को लाभ दिया है। वे धनौरा में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन और जनसभा में विचार व्यक्त कर रहे थे।
अमरोहा रोड पर स्थित एक बैंक्वेट हाल में आयोजित जनसभा में रालोद नेता ने कहा कि चौधरी चरण सिंह ने अपने प्रधानमंत्री के कार्यकाल में ही ग्रामीण विकास मंत्रालय की स्थापना कराई थी।
वहीं किसान विरोधी सपा ने कहा कि प्रदेश सरकार ने किसानों को भुगतान देरी से करने पर मिलने वाला तीन हजार करोड़ रुपये का ब्याज माफ कर उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाया है। शूरवीर सिंह, रामवीर सिंह, मंगू त्यागी, राजवीर गुर्जर, सचिन चौधरी, अजय गिल, धर्मेंद्र सिंह, कुलदीप देवल, योगेंद्र सिंह आदि मौजूद थे।