फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   river bridge

जान जोखिम में डाल कर कर रहे नाव से सफर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 22 Dec 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
river bridge
गजरौला (अमरोहा)। चकनवाला में गुजर रही रामगंगा पोषक नहर पर लगे पंटून पुल के अंतिम छोर में बल्लियां खत्म हो जाने के कारण पुल पूरी तरह चालू नहीं हो सका लेकिन पैदल ग्रामीण उसपर गुजरते रहे। देर रात तक सिंचाई विभाग के श्रमिक वहां काम कर रहे थे। वहीं, ग्रामीण नाव में बाइकें रखकर सफर करने को मजबूर दिखे।
विज्ञापन

रविवार की सुबह रामगंगा पोषक नहर पर बन रहे पंटून पुल के अंतिम छोर का काम बल्लियां खत्म हो जाने के कारण रोक दिया गया। इस दौरान गंगा के उस पार बसे ग्रामीण पैदल ही पुल पर सफर करते देखे गए। सिंचाई विभाग के जेई वीर सिंह ने बताया कि शाम को वहां बल्लियों की व्यवस्था करा दी गई। देर रात तक श्रमिक काम पूरा करने में लगे रहे। सोमवार की सुबह को पुल बन जाएगा। बता दें कि खादर में गंगा के पार स्थित 18 गांवों के ग्रामीणों की जिंदगी काफी कष्टप्रद बीतती है। गांव में आने का कोई अन्य संसाधन नहीं है। गंगा के पार रहने वाले ग्रामीण जब भी किसी काम से गजरौला की ओर आते हैं या फिर यहां से गांवों में जाते हैं तो अपनी बाइक नाव में रखकर ले जाते हैं। एक नाव में दस से बारह तक बाइक आ जाती हैं। हादसे की आशंका भी बनी रहती है।
विज्ञापन

सिंचाई विभाग इस पंटून पुल को काफी मजबूती से बनवाता है लेकिन देखरेख के अभाव में यह पुल कुछ माह बाद ही क्षतिग्रस्त हो जाता है। कारण, ग्रामीण इस पंटून पुल पर ओवरलोडेड ट्रैक्टर-ट्रॉलियां लेकर गुजरते हैं। इससे यह पुल जगह-जगह से उखड़कर कमजोर हो जाता है। उन्होंने बताया कि यदि इस पुल पर इस तरह के वाहन नहीं गुजरें तो इस पुल की सड़क आसानी से नहीं उखड़ पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- वीर सिंह, जेई सिंचाई विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed