फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   river ban, incrochment

क्यों दिखाई नहीं दे रही बान की हद

Wed, 01 Jun 2016 12:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Wed, 01 Jun 2016 12:57 AM IST
विज्ञापन
river ban, incrochment
ईशन नदी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
बान नदी को सूखे हुए एक दशक हो चुका है। नदी के बीच में खेतीबाड़ी हो रही है। दोनों तरफ बान नदी की हद आज भी साफ नजर आ रही है। इस कारण नापजोख करने में प्रशासन को परेशानी नहीं होनी चाहिए, लोगों की भावनाओं को देखते हुए पहले तो प्रशासन खुदाई कराने का वादा कर बैठा।
विज्ञापन


इसके लिए बकायदा-अधिकारियों और लेखपालों आदि की बैठक हुई। एस्टीमेट बनाने के भी निर्देश दिए गए। कुछ जगहों पर मौके पर जाकर भी देखा गया। रिकार्ड भी खंगाले गए मगर अब प्रशासन टालमटोल में लग गया। रिकॉर्ड की खामियां गिनाई जा रही हैं। चर्चा है कि, रसूखदार कब्जेदारों के दबाव में प्रश्‍ाासन लोगों की भावनाओं की अनदेखी कर कदम पीछे खींच रहा है। 
विज्ञापन


उत्तराखंड से जिला बिजनौर से होती हुई अमरोहा में प्रवेश करने वाली बान नदी अब अपने अस्तित्व की तलाश में है। नदी के सूखने के साथ ही गांवों की खुशहाली भी चली गई है। प्रशासनिक स्तर से जब बान की पैमाइश और खुदाई की बात चली, तो रसूखदारों से लेकर राजस्व कर्मचारियों तक खलबली मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


रसूखदार किसी तरह अवैध कब्जे बचाने के लिए राजस्व कर्मचारियों के आगे पीछे घूमने लगे। जाहिर से ही बात है बिना अफसरों की मर्जी के बान नदी की जमीन पर कब्जे नहीं कराए गए होंगे, अब अवैध कब्जे न हटें इसके लिए प्रशासनिक अफसरों ने भी खुदाई को टालने की कोशिश शुरू कर दी है। परिणाम स्वरूप अफसरों को बान नदी की हद तक दिखाई नहीं दे रही जबकि मौके पर बान नदी की हद आज भी मौजूद है। खेती बान नदी की हद के भीतर ही हो रही है। दोनों तरफ ऊंची-ऊंची हदबंदी साफ नजर आ रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed