{"_id":"68d845f8fec48cb6ab040f6a","slug":"rising-temperatures-have-led-to-an-increase-in-the-number-of-transformers-blowing-up-jpnagar-news-c-284-1-smbd1015-148605-2025-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: बढ़ते तापमान में फुंक रहे ट्रांसफार्मरों की संख्या में इजाफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: बढ़ते तापमान में फुंक रहे ट्रांसफार्मरों की संख्या में इजाफा
Sun, 28 Sep 2025 07:59 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Sun, 28 Sep 2025 07:59 AM IST
विज्ञापन
गजरौला (अमरोहा)। कई दिन से बारिश न होने के कारण लगातार बढ़ रहे तापमान से बिजली विभाग का पसीना निकल रहा है। बिजली की खपत बढ़ जाने के कारण ट्रांसफार्मर अधिक फुंक रहे हैं। पिछले साल सितंबर में 419 ट्रांसफार्मर फुंके थे, जबकि मौजूदा महीने के 20 दिन में 372 ट्रांसफार्मर फुंक गए हैं।
औद्योगिक क्षेत्र स्थित बिजली विभाग की कार्यशाला में फुंके या अन्य किसी कारण से खराब हुए ट्रांसफार्मर मरम्मत के लिए आते हैं। संबंधित बिजलीघर का जेई कार्यशाला को पूरा विवरण भेजता है, जिसमें अंकित होता है कि ट्रांसफार्मर फुंका है या अन्य कारण से खराब हुआ है। इससे यह पता चलता है कि किस महीने में कितने ट्रांसफार्मर बिजली की खपत बढ़ जाने के कारण ओवरलोड से फुंके।
पिछले साल सितंबर माह में 419 ट्रांसफार्मर फुंके थे, जबकि इस साल मौजूदा महीने में 20 दिन में 372 ट्रांसफार्मर फुंक गए। कार्यशाला के जेई (मरम्मत) अशोक कुमार व जेई (प्रतिस्थापन) ऋषिदेव शर्मा ने बताया कि सितंबर में बारिश कम होने के कारण ग्रामीण अंचलों में सिंचाई अधिक की जा रही है। जिससे बिजली की खपत बढ़ गई। इस कारण पिछले साल के मुकाबले ट्रांसफार्मर अधिक फुंक गए।
विज्ञापन
मुख्य अभियंता राजेश कुमार का कहना है कि तापमान अधिक हाेने के शहरी क्षेत्रों में दोबारा से खपत बढ़ गई है। दिन में लोग कूलर इस्तेमाल करने लगे हैं। जबकि बीते दिनों कई दिन लगातार हुई बारिश से तापमान काफी नीचे आ गया था।