फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Rising temperatures can affect wheat, weakening the grain

Amroha News: गेहूं पर बढ़ते तापमान की मार, कमजोर हो सकता है दाना

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 11 Mar 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
Rising temperatures can affect wheat, weakening the grain
गजरौला। मार्च की शुरुआत में ही झुलसाने वाली गर्मी से इंसान और जीव-जंतु परेशान हैं तो मौसम की मार गेहूं की उपज के लिए भी खतरा बन सकती है। खेतों में अभी गेहूं की फसल पकने की नौबत नहीं आई है। हरी और कच्ची बालियों पर ज्यादा तापमान और तीखी धूप का दबाव गेहूं के दाने को कमजोर कर देगा। इन स्थितियों से चिंतित कृषि विज्ञानियों ने किसानों को गेहूं की फसल की रात में सिंचाई की सलाह दी है।
विज्ञापन




कृषि विभाग के मुताबिक अमरोहा जिले में इस साल 72,500 हेक्टेयर रकबे में गेहूं की फसल उगाई गई है। किसान बताते हैं कि अब तक मौसम का चक्र सही चलने से गेहूं की फसल की बढ़वार सही थी लेकिन होली के बाद तापमान अचानक तेजी से बढ़ गया। अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम 19 डिग्री पहुंच गया है। दिन में तीखी धूप से लोगों का पसीना छूटने लगा है। सूरज का यह तेवर गेहूं की फसल के लिए भी प्रतिकूल माना जा रहा है।
विज्ञापन




कृषि वैज्ञानिक डॉ. एके मिश्र का कहना है कि गेहूं के लिए तापमान धीरे-धीरे बढ़ना चाहिए। इससे गेहूं की अगैती और पिछैती फसल का दाना पूरी तरह विकसित हो जाता है। इस बार अचानक तेजी से तापमान बढ़ गया। मौजूदा समय में गेहूं की अगैती फसल में दाना बनना शुरू हो गया है, जिसे पकने में समय लगेगा। इसके अलावा पिछैती फसल में दाने के लिए अभी दूध विकसित हुआ है। उसे परिपक्व होने में भी समय लगेगा। इस बीच एकाएक बढ़ा तापमान गेहूं के दाने के इस विकास क्रम को प्रभावित कर रहा है। तेज धूप से दाने के लिए बना दूध सूख जाएगा। जहां गेहूं का दाना विकसित हो चुका है, वह कमजोर रह जाएगा। दाने को परिपक्व होने के लिए सामान्य तापमान के साथ थोड़ा समय और चाहिए। तेज धूप की जरूरत तब होती है, जब गेहूं की फसल पकने के दिन शुरू हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




उपनिदेशक कृषि राम प्रवेश का कहना है कि बढ़ता तापमान गेहूं के साथ ही सरसों की फसल के लिए भी अनुकूल नहीं है। किसानों को सलाह देते हुए उन्होंने कहा कि गेहूं की लगातार सिंचाई करते रहें। सिंचाई रात में करें, जिससे हवा चलने पर फसल जमीन पर न बिछ जाए। दिन में तेज पछुआ हवा चलती है, जो नमी को सोख लेती है। नमी बनाए रखने के लिए सिंचाई जरूरी है।








पिछले साल के मुकाबले तापमान के दोनों स्तर ऊपर



जिले के औसत तापमान की स्थिति तुलनात्मक वर्ष के मुकाबले बड़ा आंकड़ा पेश कर रही है। इस वर्ष अभी से अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम 19 डिग्री का औसत है। पिछले वर्ष इन्हीं दिनों में अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम 15 डिग्री सेल्सियस था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed