फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Rising petrol and diesel prices sparked panic, with people crowding pumps to fill their tanks.

Amroha News: पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने की चर्चा से मची खलबली, पंपों पर लगी भीड़, टंकियां फुल कराने लगे लोग

Fri, 27 Mar 2026 01:00 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Fri, 27 Mar 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
Rising petrol and diesel prices sparked panic, with people crowding pumps to fill their tanks.
अमरोहा/ हसनपुर। पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने की चर्चा ने बृहस्पतिवार को शहर में अफरा-तफरी का माहौल पैदा कर दिया। जैसे ही लोगों को कीमतों में बढ़ोतरी की खबर मिली, वह तुरंत अपने दोपहिया और चारपहिया वाहनों के साथ पेट्रोल पंपों पर पहुंच गए और टंकियां फुल कराने लगे।
विज्ञापन

शाम होते-होते पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें लग गईं। लोग जल्दी-जल्दी टैंक फुल कराने में जुटे रहे। कुछ लोग तो कैन में भी तेल भरवाने पहुंचे, लेकिन सुरक्षा कारणों से उन्हें कैन में तेल देने से मना कर दिया गया। हसनपुर में ग्रीन सिटी के सामने और गजरौला रोड स्थित पेट्रोल पंपों पर सबसे ज्यादा भीड़ देखने को मिली। यही हाल सिर्फ अमरोहा शहर ही नहीं, बल्कि हसनपुर और गजरौला क्षेत्र में भी रहा। हाईवे किनारे स्थित पेट्रोल पंपों पर भी वाहनों की लंबी लाइनें लग गईं। पेट्रोल पंप संचालकों ने लोगों को समझाया कि सरकारी तेल कंपनियों ने अभी कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है, जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। इसके बावजूद कई लोग एहतियात के तौर पर अपने वाहनों की टंकियां फुल कराते नजर आए। पंप संचालक रोहित अग्रवाल ने बताया कि इंडियन ऑयल, बीपी और हिंदुस्तान पेट्रोलियम के पंपों पर फिलहाल डीजल और पेट्रोल की कीमतों में कोई वृद्धि नहीं हुई है। हालांकि, नायरा समेत कुछ निजी कंपनियों के पंपों पर दाम बढ़ाए जाने की बात सामने आई है, जिससे लोगों में भ्रम की स्थिति बन गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed