फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Rinku used to have wrong intentions on daughter, so he was killed...

बेटी पर गलत नीयत रखता था रिंकू, इसलिए मार डाला...

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jun 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
Rinku used to have wrong intentions on daughter, so he was killed...
रिंकू हत्याकांड का डिडौली पुलिस ने सात दिन के भीतर पर्दाफाश कर दिया। पुलिस के मुताबिक बेटी पर गलत नीयत रहने से नाराज रिश्ते के मामा ने ही उसकी गोली मारकर हत्या की थी। यह बात मामा ने कबूल कर ली। पुलिस ने आरोपी मामा की निशानदेही पर तमंचा कारतूस बरामद कर उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

अमरोहा देहात थानाक्षेत्र के गांव उक्सी रायपुर में दिवंगत सतीश के तीसरे नंबर का बेटे रिंकू की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उसका शव डिडौली और पाकबड़ा थानाक्षेत्र के बॉर्डर पर अकबर फर्नीचर कंपनी के सामने झाड़ी में पड़ा मिला था। रिंकू पिछले पांच महीनों से संभल जनपद में असमोली थानाक्षेत्र के अहरौला माफी गांव में अपने नाना रामकिशन के पास रहकर हाईवे स्थित गंगाराम ढाबे पर काम करता था। इस मामले में पुलिस ने मृतक के चाचा पप्पू की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ।
विज्ञापन

सीओ विजय कुमार राणा ने बताया कि रिंकू का डिडौली क्षेत्र के एक गांव स्थित रिश्ते के मामा अमित कुमार के घर भी उसका आना-जाना था। घटना वाली रात को भी रिंकू रिश्ते के मामा अमित के घर गया था। जहां दोनों ने पहले शराब पी थी। इसके बाद अमित उसे अपने साथ डिडौली और पाकबड़ा बॉर्डर ले गया और गोली मारकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ के मुताबिक पूछताछ के दौरान हत्यारोपी अमित ने बताया कि रिंकू उसकी बेटी पर गलत नीयत रखता था। उसकी बेटी के फोटो रिंकू के मोबाइल में भी थे। रिंकू की हरकतों से नाराज अमित ने रिंकू की हत्या कर दी थी। फिलहाल आरोपी अमित की निशानदेही पर तमंचा और कारतूस बरामद कर लिया। इसके बाद उसके न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed