फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Rihanna in Amroha, Humaira Akhtar will be SP candidate from Ujhari

Amroha News: अमरोहा में रिहाना, उझारी से हुमैरा अख्तर होंगी सपा प्रत्याशी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 16 Apr 2023 01:14 AM IST
विज्ञापन
Rihanna in Amroha, Humaira Akhtar will be SP candidate from Ujhari
अमरोहा। समाजवादी पार्टी ने शनिवार की देर शाम तक आठ नगर निकायों के अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी है। पार्टी ने कई पूर्व चेयरमैन व पूर्व जिला पंचायत सदस्य पर भरोसा जताया है।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष मस्तराम यादव ने बताया कि अमरोहा नगर पालिका परिषद के लिए पूर्व सभासद इकरार अहमद अंसारी की पत्नी रिहाना को प्रत्याशी बनाया है। वही मंडी धनौरा नगर पालिका के लिए पूर्व जिलाध्यक्ष विजय पाल सैनी के बेटे सचिन कुमार सैनी पर दांव खेला है। बछरायूं नगरपालिका के लिए पूर्व चेयरमैन राहत हसन पर भरोसा जताया है। वहीं गजरौला में पूर्व जिला पंचायत सदस्य उर्वशी अध्यक्ष पद के प्रत्याशी होंगी। हसनपुर में पूर्व सभासद बदर कुरैशी को प्रत्याशी बनाया है। जबकि जोया नगर पंचायत के लिए पूर्व चेयरमैन जाहिद हुसैन उम्मीदवार होंगे। ऐसे ही उझारी नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के लिए पूर्व मंत्री व कांठ विधायक कमाल अख्तर की पत्नी हुमैरा अख्तर को दूसरी बार टिकट देकर मैदान में भेजा है। सैदनगली में दानिश परवेज को प्रत्याशी बनाया है। जबकि नौगांवा सादात नगर पंचायत के प्रत्याशियों के नाम पर मंथन चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed