{"_id":"60db74f78ebc3ec2061da037","slug":"reward-of-ten-thousand-arrested-in-cantor-s-robbery-jpnagar-news-mbd3940006131","type":"story","status":"publish","title_hn":"मसाला लदे कैंटर की डकैती में शामिल दस हजार का इनामी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मसाला लदे कैंटर की डकैती में शामिल दस हजार का इनामी गिरफ्तार
विज्ञापन
अमरोहा। मसाला लदे कैंटर की डकैती में शामिल दस हजार के इनामी बदमाश को रजबपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस ने उसेे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।
एसपी पूनम ने बताया कि 24 मई की रात नोएडा से रुद्रपुर कैच मसाला लेकर जा रहे कैंटर को हाईवे पर रजबपुर के पास कार सवार बदमाशों ने लूट लिया था। इस संबंध में चालक सोनू गिरी निवासी माकड़ी थाना स्याना जनपद बुलंदशहर की तहरीर पर एफआईआर दर्ज की गई थी।
मंगलवार की शाम एसओजी टीम और रजबपुर पुलिस मसालों से भरे कैंटर की डकैती में शामिल इरफान निवासी चंदवार की मढै़या थाना असमौली जनपद संभल को जगवा रोड पर देशी शराब के ठेके के पास से गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से तमंचा और दो कारतूस बरामद किए हैं। इरफान की गिरफ्तारी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित था।
विज्ञापन
एसपी के मुताबिक रजबपुर पुलिस ने मसालों से भरी कैंटर की डकैती की घटना का खुलासा 18 जून को कर दिया था। डकैती में शामिल कादिर और आमिर निवासी चंदवार की मढै़या थाना असमौली संभल को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। उनके कब्जे से कैंटर, 130 प्लास्टिक के कट्टे और 20 पेटी कैच कंपनी के मसाले समेत 15 लाख रुपये का सामान बरामद हुआ था।