फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Reward crook of ten thousand rupees arrested

दस हजार रुपये का इनामी बदमाश गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 14 May 2021 12:31 AM IST
विज्ञापन
Reward crook of ten thousand rupees arrested
अमरोहा। डिडौली कोतवाली पुलिस ने गोकशी, गैंगस्टर के अलावा अवैध शस्त्र जैसे गंभीर मुकदमों में दस हजार रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। इस इनामी बदमाश पर नोएडा, हापुड़, अमरोहा, हरियाणा के सोनीपत में एक दर्जन के अधिक मुकदमे दर्ज पाए गए हैं।
विज्ञापन

सीओ विजय कुमार राणा ने बताया कि डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव असगरीपुर निवासी भूरा पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक शातिर अपराधी है। उसके खिलाफ गोकशी करने और अवैध शस्त्र रखने के नोएडा, हापुड़, अमरोहा, हरियाणा के सोनीपत के थानों में दर्जन भर मुकदमे दर्ज हैं। जिसके चलते उसके खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की गई थी। मगर गैंगेस्टर में निरुद्ध होने के बाद से वह पुलिस के हाथ नहीं लग सका था। वह मुकदमे में वांछित चल रहा था। गुरुवार को इंस्पेक्टर अजय कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से पुलिस ने 315 बोर का तमंचा और दो जिंदा कारतूस भी बरामद किए। उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed