फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Revenue and police should resolve land disputes impartially soon: DM

जमीनी विवादों का राजस्व व पुलिस जल्द करें निष्पक्ष निस्तारण : डीएम

Sun, 13 Jul 2025 02:06 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sun, 13 Jul 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
Revenue and police should resolve land disputes impartially soon: DM
अमरोहा। शनिवार को जिले के सभी थानों में समाधान दिवस का आयोजन हुआ। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने शिकायतें सुनकर उनका निस्तारण किया। शेष शिकायतों के निर्धारित समयावधि में निस्तारण के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम निधि गुप्ता वत्स और एसपी अमित कुमार आनंद ने डिडौली कोतवाली में लोगों की शिकायतें सुनीं। उन्होंने अधीनस्थों को गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। साथ ही लापरवाही न बरतने की हिदायत दी। डीएम ने कहा कि जमीनी विवादों की शिकायतों का निस्तारण राजस्व और पुलिस द्वारा गठित टीम मौके पर जाकर बिना किसी पक्षपात के तय निर्धारित समयावधि में करें। शिकायत की पुनरावृत्ति नहीं होनी चाहिए। अगर विवाद दोबारा सामने आया तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

एसपी ने महिला अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। समाधान दिवस में आई कुल नौ शिकायतों में से तीन का निस्तारण मौके पर निस्तारण करा दिया गया। इस दौरान सीओ सिटी शक्ति सिंह व प्रभारी हरीश वर्धन सिंह समेत पुलिस बल मौजूद रहा। वहीं, शहर कोतवाली, थाना अमरोहा देहात, डिडौली, नौगांवा सादात, हसनपुर, रहरा, सैदनगली, आदमपुर, गजरौला, मंडी धनौरा, बछरायूं में भी पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों ने शिकायतों को सुनते हुए अधीनस्थों को गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed