फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   return the name in amroha

दो ने पर्चा वापस लिया, अब 11 मैदान में

Sat, 24 Sep 2016 01:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Sat, 24 Sep 2016 01:01 AM IST
विज्ञापन
return the name in amroha
चुनाव - फोटो : file
 जिला पंचायत सदस्य की दौड़ में अब ग्यारह प्रत्याशी रह गए हैं। दो प्रत्याशियों ने चुनाव से पहले ही मैदान छोड़ दिया है। अब तीस सितंबर को उप चुनाव के लिए वोट डाले जाएंगे। उप चुनाव में 11 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला होगा। मैदान में डटने वाले प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित किए गए। चुनाव चिह्न मिलते ही प्रत्याशियों प्रचार शुरू कर दिया है। उधर, प्रशासन मतदान की तैयारियों में जुट गया है।  
विज्ञापन


जिला पंचायत सदस्य के वार्ड नंबर 26 पर उप चुनाव कराया जा रहा है। 21 सितंबर से चुनाव की निर्वाचन प्रक्रिया चल रही है। तेरह प्रत्याशियों ने पर्चा दाखिल किया था। गुरुवार को नामांकनों की जांच की गई थी। जांच में सभी नामांकन सही मिले थे। शुक्रवार को नाम वापसी की तिथि पर दो प्रत्याशियों ने पर्चा वापस लिया हैं।
विज्ञापन


इनमें नवाजिश अली और इरशाद ने चुनाव से पहले ही मैदान छोड़ दिया है। अब मैदान में ग्यारह प्रत्याशी रह गए हैं। तीस सितंबर को मतदान होगा। ग्यारह प्रत्याशियों की बीच मुकाबला होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इन प्रत्याशियों की बीच होगा मुकाबला
मैदान में डटने वालों में कैबिनेट मंत्री महबूब अली के छोटे भाई महमूद अली की पत्नी फात्मा बेगम, उनकी बेटी हिना, बुशरा उस्मानी मैदान में डटी हैं। वहीं कैबिनेट मंत्री कमाल अख्तर के बेहद करीबी माने जाने वाले जिला पंचायत सदस्य आकिब चौधरी की पत्नी सुबूर चौधरी उर्फ दीप्ति भरारा भी मैदान में डटी हैं। इनके अलावा अजीत सिंह, आदेश, नेहा, पुष्पेंद्र सिंह, प्रगति, मनवीर सिंह, जब्बार हुसैन भी चुनाव में डटे हुए हैं। 


किसी को मिली आरी, तो किसी को मिली कैंची
प्रत्याशी का नाम-----       -चुनाव चिंह्न
अजीत सिंह                     आरी
आदेश                           उगता सूरज
जब्बार हुसैन                    कप और प्लेट
नेहा                              कलम और दवात
पुष्पेंद्र सिंह                        कुल्हाड़ी
प्रगति                              केतली
फात्मा बेगम                       कैंची
बुशरा उस्मानी                      क्रेन
मनवीर सिंह                        खजूर का पेड़
सूबूर चौधरी                             गमला
हिना                                गिटार

उप चुनाव की नामांकन प्रक्रिया संपन्न हो गई है। दो प्रत्याशियों ने पर्चा वापस लिया है। ग्यारह प्रत्याशी मैदान में डटे हैं। प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित कर दिए गए हैं। तीस सितंबर को मतदान होगा।
मनोज यादव, सहायक निर्वाचन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed