{"_id":"5e6d32e38ebc3ea7e60d06a1","slug":"retierd-kanoongo-daughter-laudge-murder-case-to-unkown-jpnagar-news-mbd343179545","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिटायर्ड कानूनगो की बेटी ने दर्ज कराई हत्या की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिटायर्ड कानूनगो की बेटी ने दर्ज कराई हत्या की रिपोर्ट
विज्ञापन
गजरौला। रिटायर्ड कानूनगो की मौत के मामले में बेटी ममता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। बेटी के मुताबिक वह और उसकी छोटी बहन पूजा पिता के साथ रेलवे स्टेशन के बाहर पुराने बस स्टैंड के सामने मोहल्ला शिवपुरी स्थित आवास में रहती हैं। मां मछला देवी एवं दो बड़े विवाहित भाई रामबाबू और सोनू गांव लूट लखमियां में रहते हैं। ममता ने बताया कि उसके पिता घर में ही एक कमरे में कास्मेटिक की दुकान करते थे। शुक्रवार की रात लगभग आठ बजे वह खाना बनाने के बाद कमरे के भीतर से होते हुए दुकान में पहुंची तो पिता अचेतावस्था में काउंटर पर सिर झुकाए हुए पड़े मिले। उनके कान से खून बह रहा था। वह आनन-फानन में उन्हें निजी चिकित्सक के यहां पहुंची। रेलवे स्टेशन रोड और इंदिरा चौक के पास स्थित एक निजी चिकित्सक के यहां पहुंचे तो वहां कोई नहीं मिला। इसके बाद अतरपुरा स्थित एक चिकित्सक के यहां पहुंचे। जहां डाक्टर तो नहीं मिला। अस्पताल स्टाफ ने ही उनके मृत होने की बात कहकर घर ले जाने को कहा। शनिवार देर रात तक शव का पोस्टमार्टम नहीं हो सका था।
पुलिस के मुताबिक छानबीन में जानकारी मिली है कि ममता ने घर जाकर परिजनों को बताया कि पिता की मृत्यु हार्ट अटैक के कारण हुई है। इस बीच गांव में अंतिम संस्कार की तैयारी चल रही थी। तभी ममता की मामी ने शरीर पर गोली के निशान देने तो शोर मचा दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उनके कमरे से पिस्टल के के तीन खोखे बरामद किए। पुलिस के मुताबिक फर्श पर खून भी जमा हुआ था। दयाराम सिंह को कम से कम चार-पांच गोलियां मारी गई होंगी। सीओ मोनिका यादव और एएसपी अजयप्रताप सिंह भी मौके पर पहुंचे। शाम को एसओजी प्रभारी नीरज मलिक और फिंगर प्रिंट फोरेंसिक टीम भी आ गई। इंस्पेक्टर ने बताया कि मृतक की बड़ी पुत्री ममता की तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ हत्या की धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई है।