{"_id":"68095776396e8dc8e40e17c3","slug":"results-of-50-thousand-students-of-graduate-odd-semester-revised-jpnagar-news-c-15-1-mbd1005-628395-2025-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: स्नातक विषम सेमेस्टर के 50 हजार विद्यार्थियों का परिणाम संशोधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: स्नातक विषम सेमेस्टर के 50 हजार विद्यार्थियों का परिणाम संशोधित
विज्ञापन
मुरादाबाद। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने स्नातक विषम सेमेस्टर के मुरादाबाद के करीब 50 हजार विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम संशोधित किया है। विवि ने स्वीकार किया है कि परीक्षा में पाठ्यक्रम से अलग सवाल आए थे। अधिकारियों का कहना है कि 26 अप्रैल से विद्यार्थी संशोधित मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे।
विश्वविद्यालय द्वारा स्नातक पहले, तीसरे और पांचवें सेमेस्टर की परीक्षाओं का परिणाम तीन अप्रैल से जारी किया गया था। इसमें करीब 80 हजार विद्यार्थियों के को-कॅरिकुलम के विषयों के अंक ही दर्ज नहीं हुए थे। इसमें से लगभग 50 हजार विद्यार्थी मुरादाबाद के हैं। विवि अधिकारियों का कहना है कि को-कॅरिकुलम विषयों की परीक्षा एमसीक्यू आधारित प्रश्नों और ओएमआर के माध्यम से कराई गई थी। इसका मूल्यांकन भी ओएमआर स्कैनिंग के द्वारा कराते हुए परिणाम घोषित किया गया।
परीक्षा परिणाम के बाद यह संज्ञान में आया कि स्नातक के प्रश्नपत्रों में प्रश्नों के पाठ्यक्रम से इतर होने के कारण अनुत्तीर्ण होने वाले छात्रों की संख्या सामान्य से अधिक है। छात्रहित को देखते हुए विश्वविद्यालय द्वारा एक उच्च स्तरीय समिति का गठन किया गया। इसकी संस्तुति के आधार पर निर्णय लिया गया कि स्नातक पहले, तीसरे और पांचवें सेमेस्टर के को-कॅरिकुलम विषय के प्रश्नपत्र में विद्यार्थियों को दस अतिरिक्त अंक प्रदान किए जाएंगे और संबंधित विद्यार्थियों का परिणाम संशोधित किया जाएगा।
विज्ञापन
आज तक भर सकेंगे फॉर्म, आठ से परीक्षा
स्नातक सम सेमेस्टर के विद्यार्थी एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर बृहस्पतिवार तक ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भर सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए कॉलेजों में फॉर्म जमा करने की अंतिम तारीख 26 अप्रैल है। इसके बाद इन विद्यार्थियों की परीक्षाएं आठ मई से प्रस्तावित हैं।
- मुरादाबाद के करीब 50 हजार विद्यार्थियों का परिणाम संशोधित किया गया है। दस अतिरिक्त अंक मिलने से लगभग 80 फीसदी विद्यार्थी उत्तीर्ण हो जाएंगे। बृहस्पतिवार से विद्यार्थियों की ओएमआर शीट और आंसर की विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड कर दी जाएंगी। विद्यार्थी अपनी यूजर आईडी पासवर्ड से ओएमआर शीट को देख सकते हैं। 26 अप्रैल से विद्यार्थी संशोधित मार्कशीट भी डाउनलोड कर सकते हैं। - डॉ. अमित सिंह, मीडिया प्रभारी, एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय