फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Responsibility fixed for every home tricolor campaign, target to hoist more than three lakh flags

Amroha News: हर घर तिरंगा अभियान के लिए जिम्मेदारी तय, तीन लाख से ज्यादा झंडे फहराने का लक्ष्य

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 11 Aug 2025 02:12 AM IST
विज्ञापन
Responsibility fixed for every home tricolor campaign, target to hoist more than three lakh flags
अमरोहा। हर घर तिरंगा अभियान के लिए विभागों की जिम्मेदारी तय की गई है। स्वतंत्रता दिवस पर अभियान के तीसरे चरण में 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा फहराया जाएगा।
विज्ञापन

कार्यक्रम की सफलता के लिए डीएम निधि गुप्ता वत्स ने कहा कि इसमें सभी विभागों की भूमिका अहम होगी। इसके लिए विभागों की जिम्मेदारी तय की गई है। अभियान के तहत जिलेभर में तीन लाख से ज्यादा झंडे फहराने का लक्ष्य है। नगर पालिका, निकायों से लेकर ग्राम पंचायतों तक को शामिल किया है। उन्होंने कहा कि हर नागरिक को अपने घर और शासकीय व व्यावसायिक प्रतिष्ठान पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित करते हुए कार्यक्रम की सफलता के लिए व्यापक प्रचार प्रसार किया जाए।
विज्ञापन

डीएम ने कहा किसी के पास झंडा रखा है और वह सुरक्षित है, तो उसका प्रयोग किया जा सकता है। स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं के माध्यम से झंडों का निर्माण कराया जा रहा है। शासन द्वारा झंडा तैयार करने के सम्बन्ध में जारी एसओपी के माध्यम से बताया गया है कि झंडे का आकार आयताकार होना चाहिए। लंबई एवं चौड़ाई में 3:2 होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

----

झंडा फहराने के नियम
प्रत्येक नागरिक को आवास, स्कूल, सरकारी कार्यालयों में झंडा सम्मान के साथ ध्वज संहिता का पालन करते हुए फहराना होगा। राष्ट्रध्वज फहराते समय केसरिया पट्टी झंडे में ऊपर होनी चाहिए। झंडा यदि सरकारी परिसर में फहराया जाता है तो सूर्याेदय के बाद ध्वजारोहण किया जाना चाहिए और सूर्यास्त के साथ पूरे सम्मान के साथ उतारना चाहिए।
निजी आवासों एवं प्रतिष्ठानों पर लगाए जाने वाले झंडों को निर्धारित समयावधि के बाद उतारकर सुरक्षित रखा जाएगा। हर घर पर झंडा सही तरीके से लगाया जाना चाहिए। आधा झुका, कटा या फटा झंडा किसी भी दशा में नहीं फहराया जाएगा।

फोटो व वीडियो कर सकते है अपलोड
अभियान के तीसरे चरण में 13 से 15 अगस्त 2025 के मध्य सभी शासकीय भवनों, शैक्षणिक संस्थानों, होटलों, कार्यालयों, बांधों, पुलों आदि पर ध्वजारोहण समारोह और तिरंगा प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। डीएम ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि कार्यक्रम के दौरान सेल्फी, झंडे के साथ फोटो, झंडा गीत एवं देशभक्ति गीत के फोटो-वीडियो वेबसाइट www.harghartiranga.com पर अपलोड किए जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed