फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Resolve disputes through mediation; find relief from lengthy court proceedings.

Amroha News: मध्यस्थता से सुलझाएं विवाद, लंबी अदालती प्रक्रिया से मिलेगी राहत

Thu, 15 Oct 2026 02:12 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Thu, 15 Oct 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
Resolve disputes through mediation; find relief from lengthy court proceedings.
अमरोहा। छोटे-छोटे विवादों को लेकर अदालतों के चक्कर काटने के बजाय आपसी बातचीत और सहमति से समाधान निकालने के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। संचालित मध्यस्थता अभियान 3.0 के तहत बुधवार को आमजन को विधिक अधिकारों, निशुल्क कानूनी सहायता और न्याय तक सहज पहुंच की जानकारी दी गई। अभियान के माध्यम से जरूरतमंद और कमजोर वर्गों को न्यायिक सेवाओं से जोड़ने के साथ विवादों के सौहार्दपूर्ण निस्तारण पर जोर दिया जा रहा है।
विज्ञापन




जनपद न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष विवेक के मार्गदर्शन और प्राधिकरण के सचिव अभिषेक कुमार व्यास के तत्वावधान में अभियान संचालित किया जा रहा है। इसके तहत पक्षकारों को मध्यस्थता की उपयोगिता और इसके लाभों के बारे में बताया जा रहा है। उन्हें जागरूक किया जा रहा है कि कई तरह के विवादों का समाधान लंबी न्यायिक प्रक्रिया अपनाने के बजाय बातचीत, समझौते और आपसी सहमति से भी किया जा सकता है। अभियान का मुख्य उद्देश्य न्यायालयों में लंबित वादों का वैकल्पिक विवाद समाधान के माध्यम से निस्तारण कराना और लोगों को सरल, सुलभ व त्वरित न्याय उपलब्ध कराने के प्रयासों को गति देना है। मध्यस्थता के जरिये विवाद से जुड़े पक्षकारों को संवाद का अवसर मिलता है, जिससे सहमति के आधार पर समाधान तलाशने में मदद मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed