फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Resolve complaints within the stipulated time: DIG

निर्धारित समय में करें शिकायतों का निस्तारण : डीआईजी

Sun, 25 May 2025 12:06 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sun, 25 May 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
Resolve complaints within the stipulated time: DIG
अमरोहा। डीआईजी मुनिराज जी ने रजबपुर थाना समाधान में फरियादियों की शिकायतें सुनीं। उनके गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। कहा कि शिकायत के निस्तारण की सूचना शिकायतकर्ता को दी जाए।
विज्ञापन

शनिवार को डीआईजी अमरोहा पहुंचे और थाना समाधान में लोगों की शिकायतें सुनीं। अधीनस्थों को गुणवत्तापूर्ण निस्तारण का निर्देश दिए। कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जनशिकायतों का निस्तारण शासन की शीर्ष प्राथमिकताओं में है। समयबद्ध तरीके से जन शिकायतों का निस्तारण किया जाए। फरियादियों को इसकी सूचना भी दी जाए।
विज्ञापन

यदि सरकारी भूमि, रास्तों, चक मार्गों एवं पट्टेदारों के भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत मिलती है तो राजस्व व पुलिस की टीम संयुक्त रूप से मौके पर जाकर अवैध कब्जा खाली कराए। इस दौरान सीओ लाइन अभिषेक कुमार यादव, थाना प्रभारी मौजूद रहे। उधर, डीएम निधि गुप्ता वत्स व एसपी अमित कुमार आनंद ने सैदनगली थाने में जन शिकायतें सुनीं। इसके अलावा अमरोहा नगर कोतवाली, थाना अमरोहा देहात, डिडौली, नौगांवा सादात, हसनपुर, रहरा, गजरौला, मंडी धनौरा, बछरायूं में भी पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों ने शिकायतों को सुना। गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन



आरटीसी बैरक में कूलर-पंखे लगाने के निर्देश
शनिवार को डीआईजी मुनिराज जी डब्ल्यूटीएम कॉलेज कर निरीक्षण किया। यहां चल रहे रंगरूटों के ट्रेनिंग के मद्देनजर पुलिस ट्रेनिंग सेंटर (आरटीसी) बैरक, भोजनालय, आवासीय व्यवस्था, भोजनालय, स्नानागार, शौचालय आदि का निरीक्षण किया। आरटीसी बैरक में गर्मी को देखते हुए पर्याप्त संख्या में कूलर, पंखे लगवाने काे कहा। इसके साथ ही तख्त और पानी की उचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए। एसपी अमित कुमार आनंद ने बताया कि कॉलेज में जेटीसी प्रशिक्षण में 287 रिक्रूट आरक्षी शामिल है तथा आरटीसी प्रशिक्षण के लिए 200 रिक्रूट आरक्षी प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। इस दौरान सीओ अभिषेक कुमार, कोतवाली डिडौली प्रभारी निरीक्षक हरीश वर्धन सिंह, आरआई लाइन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed