फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Request for restoration of old pension is being sent by sending e-mail.

Amroha News: ई-मेल भेजकर लगाई जा रही पुरानी पेंशन बहाली की गुहार

Sun, 25 Feb 2024 01:26 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sun, 25 Feb 2024 01:26 AM IST
विज्ञापन
Request for restoration of old pension is being sent by sending e-mail.
अमरोहा। अटेवा के जिलाध्यक्ष एस आकिल रजा ने राष्ट्रपति व पीएम को ई-मेल भेजकर पुरानी पेंशन बहाली की मांग दोहराई। कहा कि प्रत्येक राज्य से प्रतिदिन हजारों की संख्या में ई-मेल कर पुरानी पेंशन बहाली की मांग की जा रही है।
विज्ञापन

अटेवा जिलाध्यक्ष ने बताया कि पूरे देश में 19 से 25 फरवरी तक लाखों पेंशन विहीन ई-मेल के माध्यम से राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री से अर्द्धसैनिक बलों समेत देश के शिक्षकों, कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाली की मांग कर रहे हैं। आज देश का अर्द्धसैनिक बल का जवान प्रधानमंत्री व राष्ट्रपति से ईमेल के माध्यम से पुरानी पेंशन बहाली की गुहार लगा रहा है। इसी प्रकार देश का पेंशन विहीन शिक्षक व कर्मचारी भी पेंशन बहाली की लोकसभा चुनाव से पूर्व बहाली की उम्मीद कर रहा है। एनपीएस में मिलने वाले 700, 800 व 1200 रुपये से बुढ़ापे में गुजारा करना अत्यंत मुश्किल हो रहा है। ईमेल अभियान देश के कन्याकुमारी से कश्मीर तक, उत्तर से दक्षिण तथा पूरब से पश्चिम तक सभी कर्मचारियों में काफी उत्साह देखा जा रहा है और सभी लोग ईमेल कर रहे हैं। अब कर्मचारी पुरानी पेंशन बहाली के लिए आर-पार की लड़ाई के लिए कमर कस चुका है। इसलिए पुरानी पेंशन बहाल होने तक संघर्ष जारी रहेगा। जिला महामंत्री कपिल कुमार राणा ने कहा कि पुरानी पेंशन सरकारी कर्मचारियों की बुढ़ापे की लाठी है।
विज्ञापन

-----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed