{"_id":"5e29e4308ebc3e7d5b70ca8d","slug":"republic-day-jpnagar-news-mbd337423122","type":"story","status":"publish","title_hn":"गणतंत्र दिवस को लेकर जिले में अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गणतंत्र दिवस को लेकर जिले में अलर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। जम्मू कश्मीर में आतंकियों के साथ डीएसपी की गिरफ्तारी के बाद एनआईए आतंकियों को नेटवर्क खंगाल रही है। जांच में गणतंत्र दिवस पर आतंकी हमले की साजिश का पर्दाफाश हुआ है। जिसके चलते एसपी ने जिले में अलर्ट जारी किया है। जिम्मेदारों को अपने-अपने क्षेत्र में गणतंत्र दिवस से चौबीस घंटे पहले नाकाबंदी और सीमाएं सील कर होटल, ढाबों और डग्गामार वाहनों की सघन चेकिंग के निर्देश दिए हैं। दिल्ली से जनपद में आने वाले वाहनों में सामान और संदिग्धों की तलाशी लेने को कहा।
गणतंत्र दिवस को लेकर जिला प्रशासन ने सभी तैयारी मुकम्मल कर ली हैं। पुलिस लाइन में परेड की तैयारी चल रही हैं। पुलिस के जवान कदमताल मिलाने को पसीना बहा रहे हैं। पुलिस लाइन में मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। कलक्ट्रेट के अलावा अमर शहीदों को स्मारकों के रंग-बिरंगी झालरों से सजाने का कार्य चल रहा है। इस बार गणतंत्र दिवस से पहले कई संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार किए गए हैं। इससे पहले जम्मू कश्मीर में डीएसपी को दो आतंकियों के साथ गिरफ्तार किया था। एनआईए लगातार आतंकियों को नेटवर्क खंगाल रही है। एनआईए की जांच में गणतंत्र दिवस पर आतंकी हमले की साजिश का खुलासा हुआ है। इनपुट मिलने के जहां देशभर में सुरक्षा-व्यवस्था बढ़ा दी गई है। एसपी डॉ. विपिन ताडा ने जिले में हाई अलर्ट जारी कर दिया है। थानाध्यक्षों को सघन चेकिंग अभियान चलाने और रेलवे स्टेशन, बस अड्डों और भीड़ वाले बाजारों में पुलिस तैनात करने के निर्देश दिए हैं। यह भी निर्देशित किया गया कि गणतंत्र जश्न से चौबीस घंटे पहले जिले की नाकाबंदी कर दी जाए। संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की तलाशी के अलावा मुख्य बाजारों में पैदल मार्च करने को कहा।