फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Report on five including husband for burning them to death

दहेज के लिए गर्भवती को जलाकर मारने के आरोप में पति समेत पांच पर रिपोर्ट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 01 Oct 2021 01:48 AM IST
विज्ञापन
Report on five including husband for burning them to death
मृतका नीरज का फाइल फोटो। - फोटो : HASANPUR
सैदनगली(अमरोहा)। थाना क्षेत्र में दहेज के लिए गर्भवती महिला को जलाकर मारने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन

संभल के थाना क्षेत्र असमोली के चंदवार गांव निवासी राजू पुत्र नरेश सैनी ने थाने पर तहरीर देकर बताया कि उन्होंने अपनी बहन 24 वर्षीय नीरज की शादी 26 फरवरी 2017 को गांव खरसोली मिलक निवासी जयकरण के साथ की थी। आरोप है कि दहेज को लेकर ससुराल के लोग शुरू से ही बहन नीरज से खुश नहीं थे। अतिरिक्त दहेज की मांग करते रहे और कई बार बहन को मारपीट करके घर से निकाल दिया। बाद में कुछ लोगों द्वारा समझौता कराने के बाद ससुराल भिजवाया गया। वह 5 माह की गर्भवती थी। आरोप है कि 23 सितंबर को ससुराल वालों ने बहन को दहेज के लिए जलाकर मारने की कोशिश की। चीख-पुकार मचने पर मोहल्ले के लोगों के कहने पर वह उसे मरणासन्न स्थिति में मुरादाबाद के निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। 28 सितंबर को जानकारी होने पर मायके वाले अस्पताल पहुंचे तो ससुराल वाले वहां से फरार हो गए। मायके वाले नीरज को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल ले गए। जहां देर रात उसकी मौत हो गई। मृतका के भाई राजू सैनी ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए बहन को जलाकर मारने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी।
विज्ञापन

थाना अध्यक्ष सत्येंद्र कुमार सिंह का कहना है की राजू की तहरीर के आधार पर नीरज के पति जयकरण, जेठ शीशपाल, जेठानी यशोदा, देवर शेर सिंह, देवरानी निर्देश रानी के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed