{"_id":"668f2c17b63d974d5e01abe5","slug":"report-on-five-including-brother-who-sold-mango-crop-under-fake-contract-jpnagar-news-c-284-1-smbd1017-121861-2024-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: फर्जी अनुबंध कर आम की फसल बेचने वाले भाई समेत पांच पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: फर्जी अनुबंध कर आम की फसल बेचने वाले भाई समेत पांच पर रिपोर्ट
Thu, 11 Jul 2024 06:19 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Thu, 11 Jul 2024 06:19 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। पुलिस ने धोखाधड़ी व कूटरचित दस्तावेज तैयार कर आम की फसल का फर्जी अनुबंध करने कर धमकी देने के आरोपी भाई समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी भाई खालिद परवेज लैंडमार्क पैरामेडिकल कॉलेज के प्रबंधक हैं।
व्यापारी साजिद परवेज का परिवार मुंबई के बैंक रोड जागर्स पार्क समीर लोखंडवाला स्थित मेघदूत टॉवर के पास रहता है। वह मूलरूप से शहर निवासी हैं और स्टेशन मार्ग पर उनका पुश्तैनी मकान भी है। थाना अमरोहा देहात क्षेत्र में बाहर चुंगी सलेमपुर हेमनगर में उनकी कृषि भूमि और आम का बाग है। उनका आरोप है कि स्टेशन रोड पर परवेज विला में रहने वाले उनके सगे भाई खालिद परवेज की काफी वक्त से उनके हिस्से की संपत्ति को हड़पने की मंशा थी। आरोप है कि खालिद परवेज ने फर्जी तरह से कूटरचित दस्तावेज तैयार कराकर बदायूं के मोहल्ला दानिशमंदान निवासी शमशुद्दीन, मोहल्ला इस्लामनगर निवासी मुबारिक अहमद, मोहल्ला कामग्राम घंटाघर सारिक हलीम, जनपद मुरादाबाद के थाना सिविल लाइंस क्षेत्र के गैलेक्सी अपार्टमेंट निवासी हारुन सिद्दीकी, कोतवाली डिडौली क्षेत्र के गांव खरखौदा निवासी राहिल की मिलीभगत से बिना रजिस्टर्ड अनुबंध तैयार कराते हुए उनके बाग की आम की फसल बेच दी। इसकी जानकारी उन्हें अमरोहा आने पर हुई। फर्जी अनुबंध में न तो उनके हस्ताक्षर हैं और न ही इसके बदले में उन्होंने बैंक या नकद कोई धनराशि मिली है। पीड़ित ने थाने पर तहरीर दी मगर कार्रवाई न होने पर न्यायालय की शरण ली। सीओ सदर अरुण कुमार सिंह ने बताया कि मामले में डिडौली स्थित लैंडमार्क पैरामेडिकल कॉलेज के प्रबंधक खालिद परवेज समेत पांच आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी, कूटरचित दस्तावेज तैयार करने व धमकी देने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।