फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Report of deadly attack against three including state president of Gurjar Mahasabha

गुर्जर महासभा के प्रदेश अध्यक्ष समेत तीन के खिलाफ जानलेवा हमला की रिपोर्ट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 10 Sep 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
Report of deadly attack against three including state president of Gurjar Mahasabha
गुर्जर महासभा के जिला सचिव पर जानलेवा हमला करने के मामले में प्रदेश अध्यक्ष समेत तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

देहात थाना क्षेत्र के गांव सिहाली निवासी सुमित कुमार अखिल भारतीय गुर्जर महासभा का जिला सचिव है। जबकि गजरौला थानाक्षेत्र के गांव मुरादपुर निवासी दीपक भड़ाना महासभा का प्रदेश अध्यक्ष है। पंद्रह दिन पहले दोनों के बीच किसी बात को लेकर मोबाइल पर कहासुनी हो गई थी। इसके बाद सुमित कुमार ने एसपी को शिकायती पत्र देकर दीपक भड़ाना पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया था। इस मामले में दीपक भडाना के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई थी। लेकिन बुधवार की शाम लगभग चार बजे गांव सिहाली के जंगल में सुमित कुमार संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से घायल हो गया। गोली लगने के बाद सुमित घटना स्थल पर ही फेसबुक पर लाइव आकर उसने दीपक पर गोली मारने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन

जबकि दीपक भड़ाना ने भी फेसबुक पर लाइव आकर खुद को ग्रेटर नोएडा में बताते हुए अपने आपको बेगुनाह बताया था। वहीं, घायल का उपचार मुरादाबाद के निजी अस्पताल में चल रहा है। सीओ सिटी विजय कुमार राणा ने बताया कि घायल सुमित कुमार के भाई अमित ने दीपक भड़ाना और उसके दो अन्य साथियों के खिलाफ षड्यंत्र के तहत जानलेवा हमला करने के आरोप में एफआईआर दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि दीपक भड़ाना पर दो अज्ञात बदमाशों को भेजकर गोली मरवाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed