फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Report filed against two including the husband of the member

सभासद के पति सहित दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 12 Feb 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
Report filed against two including the husband of the member
गजरौला। कारपेंटर की एचटी लाइन की चपेट में आकर हुई मौत के मामले में सभासद के पति सहित दो लोग के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

गजरौला थाना क्षेत्र के गांव शहवाजपुर डोर निवासी कारपेंटर शौकीन (40) की शुक्रवार को एक धर्मस्थल पर पीपल के पेड़ की डाली काटते समय करंट की चपेट में आकर मौत हो गई। मृतक के पिता अनवार अहमद की तहरीर पर दर्ज की गई एफआईआर के मुताबिक उनका बेटा घर पर था। उसे चामुंडा मंदिर पर खड़े पीपल के पेड़ की डालियां छांटने की बात कहकर गजरौला बुलाया गया। आरोप है कि बसंत विहार निवासी सभासद के पति वीरेंद्र सिंह वर्मा ने शौकीन से कहा कि बिजलीघर से शटडाउन ले लिया है। यह कहकर पेड़ पर डालियां छांटने चढ़ा दिया। शौकीन के द्वारा काटी गई पेड़ के बराबर से गुजर रही 37 हजार वोल्टेज लाइन पर गिर गई। पेड़ में करंट फैलने से उसकी मौत हो गई थी। आरोप है कि उनके बेटे की मौत के लिए सभासद के पति वीरेंद्र सिंह वर्मा और एक व्यक्ति जम्मेदार हैं। थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। उधर, सभासद के पति वीरेंद्र सिंह वर्मा का कहना है कि उनके खिलाफ झूठा मामला दर्ज कराया गया है। उन्होंने न तो कभी शौकीन को फोन किया और न ही कोई लेनादेना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed