फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Renaming MNREGA is an insult to Mahatma Gandhi: Kataria

मनरेगा का नाम बदलकर महात्मा गांधी का किया अपमान : कटारिया

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jan 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
Renaming MNREGA is an insult to Mahatma Gandhi: Kataria
हसनपुर क्षेत्र में मनरेगा बचाओ अभियान के तहत कार्यक्रम करते कांग्रेसी। स्रोत कार्यकर्ता
हसनपुर। जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने मनरेगा बचाओ कार्यक्रम के तहत हसनपुर विधानसभा की न्याय पंचायत भदौरा, दीपपुर, रूखालू, बुराबली, बरतोरा, ढबारसी में मनरेगा बचाओ चौपाल का आयोजन किया। इसमें जिलाध्यक्ष ओमकार कटारिया ने कहा कि सरकार ने मनरेगा का नाम बदल कर महात्मा गांधी का अपमान किया है।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा ने यह सुनियोजित साजिश करके कदम उठाया है। यह कोई सामान्य प्रक्रिया नहीं है। यह ऐतिहासिक अधिकार आधारित जन कानून को कमजोर करने और भारत के सबसे पहचाने जाने वाले कल्याणकारी कानून से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का नाम और मूल्यों को मिटाने की एक सोची समझी राजनीतिक चाल है। इसे कांग्रेस पार्टी किसी भी की स्थिति में बर्दाश्त नहीं कर सकती। कांग्रेस पार्टी मनरेगा को बहाल करने के लिए सड़क से लेकर संसद तक लड़ाई लड़ रही है। इस मौके पर आसिम साबरी, हरिओम पुष्कर, उस्मान सैफी, रहीस अहमद, प्रमोद कुमार राणा, नरेश त्यागी, अनिरुद्ध कुमार, आरिफ खान आदि रहे। संवाद
विज्ञापन

-----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed