फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Removed after 24 hours of installation Former Prime Minister Ch. Statue of Charan Singh, farmers sitting on dharna, raising slogans

Amroha News: लगाने के चौबीस घंटे बाद हटाई पूर्व प्रधानमंत्री चौ. चरण सिंह की प्रतिमा, धरने पर बैठे किसान, नारेबाजी

Thu, 31 Aug 2023 01:38 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Thu, 31 Aug 2023 01:38 AM IST
विज्ञापन
Removed after 24 hours of installation Former Prime Minister Ch. Statue of Charan Singh, farmers sitting on dharna, raising slogans
रजबपुर (अमरोहा)। मध्य गंगा नहर में पानी छोड़ने से पहले मूलकटा गांव के पास स्थापित की गई पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा को चौबीस घंटे के भीतर हटा दिया गया। जिससे किसान नेताओं और लोकदल के पदाधिकारी को गुस्सा भड़क गया। थोड़ी देर में मौका लोगों की भीड़ जमा हो गई। सरकार और प्रशासनिक अधिकारियों की सह पर प्रतिमा को हटाने का आरोप लगाकर किसान धरने पर बैठ गए। दोपहर में डीएम के आदेश पर एसडीएम धनौरा मौके पर पहुंचे और शाम छह बजे तक प्रतिमा को लगवाने का आश्वासन दिया। लेकिन किसानों ने प्रतिमा को दोबारा लगने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

मध्य गंगा नहर फेज टू में ट्रायल के लिए दूसरी वार हरिद्वार बैराज से एक हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। ये पानी मंगलवार की दोपहर बाद नहर में पहुंच गया। सिंचाई विभाग की ओर से रजबपुर क्षेत्र में मूलकटा गांव के पास छोटा डैम बनाया गया है। यहां से बहजोई और चंदौसी के लिए पानी छोड़ा जाएगा। फिलहाल बहजोई को जाने वाली नहर को चालू किया गया है।
विज्ञापन

इस डैम पर सिंचाई विभाग की ओर से सोमवार को पूर्व प्रधानमंत्री व किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा लगाई गई थी। जिसे लेकर किसान संगठन के लोग खुश थे। लेकिन नहर में पानी छोड़ जाने के बाद मंगलवार की रात किसी समय प्रतिमा को हटा दिया गया। बुधवार की सुबह जब इसकी जानकारी भारतीय किसान यूनियन टिकैट के पदाधिकारी को हुई तो उनका गुस्सा भड़क गया। थोड़ी देर में भाकियू नेता और रालोद के पदाधिकारी बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए। यहां सरकार और प्रशासनिक अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए धरने पर बैठ गए। भाकियू टिकैत गुट के जिलाध्यक्ष चौधरी रामपाल सिंह ने बताया कि सिंचाई विभाग द्वारा लगाई गई प्रतिमा को सरकार और प्रशासनिक अधिकारियों की सह पर हटाया गया है। जिसे बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक प्रतिमा दोबारा से उसी स्थान पर नहीं लगाई जाती तब तक आंदोलन जारी रहेगा। वहीं, दोपहर में एसडीएम धनौरा वहां पहुंचे और देर शाम तक प्रतिमा को मौके पर लगवाने का आश्वासन दिया। इस दौरान संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी दानवीर सिंह, राष्ट्रीय संगठन मंत्री सुरेंद्र सिंह, जयकीरत सिंह, मोहन बेनीवाल, भाकियू असली के जिलाध्यक्ष चौधरी महावीर सिंह, भाकियू अराजनैतिक के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह, रालोद जिलाध्यक्ष मनवीर चिकारा, रामवीर सिंह समेत बड़ी संख्या में किसान मौजूद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed