{"_id":"64d9294737703f948307ca44","slug":"relief-tomato-prices-reduced-by-50-percent-arrivals-coming-from-nashik-jpnagar-news-c-284-1-jpn1002-2856-2023-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहत: 50 फीसदी कम हुए टमाटर के दाम, नासिक से हो रही आवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहत: 50 फीसदी कम हुए टमाटर के दाम, नासिक से हो रही आवक
Mon, 14 Aug 2023 12:34 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Mon, 14 Aug 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। पिछले दिनाें टमाटर के दाम आसमान छू गए थे। जिसके बाद टमाटर लोगों की पहुंच से दूर हो गया था लेकिन राहत की बात यह है कि अब टमाटर के दाम 50 प्रतिशत तक घट गए हैं। थोक में 25 किलो टमाटर की क्रेट दो हजार रुपये में बिक रही है तो फुटकर में टमाटर 100 रुपये किलो बिक रहा है। ऐसे में घर की रसोई व होटल-ढाबों पर दाल और सब्जी में टमाटर का तड़क लग सकेगा। गृहणियों ने भी इसे राहत भरी बात कही है। बताया जा रहा है कि अमरोहा में नासिक का टमाटर पहुंच रहा है।
पिछले कुछ दिनों से सब्जियों के जायके से गायब हुए टमाटर का तड़का अब फिर लगेगा। वजह, पिछले कुछ दिनों से आसमान छू रहे टमाटर के दाम अब कम होना शुरु हो गए हैं। पहले जहां फुटकर में टमाटर की कीमत 250 रुपये प्रतिकिलो के पार पहुंच गई थी, वहीं अब पचास फीसदी की कमी टमाटर की कीमतों में दर्ज की गई है। टमाटर के दाम बढ़ने के कारण जहां आम आदमी की थाली और रसोई से टमाटर गायब हुआ था, वहीं बड़े अथवा ब्रांडेड रेस्टोरेंट ने भी टमाटर के बढ़ते दामों को देखकर उसको परोसने से तौबा कर ली थी। सब्जी आढ़ती रविंद्र सिंह ने बताया कि पहले जहां 25 किलो टमाटर की क्रेट साढ़े चार हजार से पांच हजार रुपये तक बिकी, वहीं अब 1800 से 2200 रुपये प्रति क्रेट तक टमाटर थोक के भाव बिक रहा है। फुटकर की बात करें तो बाजार में भी टमाटर के दामों में पचास फीसदी की कमी दर्ज हुई है। फुटकर में टमाटर 80 से 100 रुपये प्रति किलो तक बिक रहा है। आढ़ती रविंद्र सिंह ने बताया कि नासिक से टमाटर की आवक शुरू होने के बाद दामों में कमी आई है। उन्होंने आने वाले समय में टमाटर के दाम में और भी कमी होने की संभावना जताई है।
अब सब्जी का जायका बढ़ाएगा टमाटर
सब्जी के तड़के और जायके से दूर रहा टमाटर अब फिर से महिलाओं की रसोई में दिखाई देना शुरू हो गया है। दाम अधिक होने के कारण बाजार से भी टमाटर गायब हो गया था और कुछ हीी सब्जी विक्रेताओं की दुकान की शोभा बढ़ा रहा था। लेकिन अब दाम में कमी होने के कारण टमाटर आम आदमी की पहुंच में आना शुरू हो गया है। गृहणी सुमन, अन्नपूर्णा शर्मा, पिंकी का कहना है कि दाम अधिक होने के कारण टमाटर लाना बंद कर दिया था। लेकिन अब टमाटर रसोई में खाने का जायका बढ़ा रहा है।
विज्ञापन
सब्जियों के दामाें में आई गिरावट
फुटकर सब्जी विक्रेता सूरज सिंह पिछले कुछ दिनों से महंगाई की मार दे रहे शिमला मिर्च, टमाटर, अदरक, बैंगन आदि के दामों में अब कमी आई है। महंगाई के चलते लोगों ने इनकी खरीदारी भी कम कर दी थी। लेकिन दाम में कमी होने के कारण अब कुछ बिक्री में तेजी आई है।
सब्जी दाम पहले दाम अब
टमाटर 250-300 100-120
बैंगन 80-90 40-50
शिमला मिर्च 200 100
अदरक 400 200
दाम रुपये प्रति किलो में