फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Relief from the sun in the afternoon, chill increases in the evening

Amroha News: दोपहर में धूप से राहत, शाम को बढ़ी ठिठुरन

Fri, 20 Dec 2024 02:07 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Fri, 20 Dec 2024 02:07 AM IST
विज्ञापन
Relief from the sun in the afternoon, chill increases in the evening
गजरौला में हाईवे पर कोहरे में गुजरते वाहन। संवाद - फोटो : संवाद
अमरोहा।
विज्ञापन

दिसंबर माह का तीसरा सप्ताह चल रहा। सर्दी भी अब अपना रंग दिखाने लगी है। ठिठुरन के साथ कोहरा भी परेशानी बढ़ा रहा है। बृहस्पतिवार सुबह के समय कोहरा छाया रहा और हवा भी चली। जिससे लोग ठिठुरते नजर आए। उधर, दिन बढ़ने के साथ धूप खिलने पर लोगों को राहत मिली। हालांकि, शाम को फिर से गलन बढ़ गई। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 22 डिग्री तो न्यूनतम छह डिग्री दर्ज किया गया।

कोहरे की आमद बढ़ने के साथ ही तापमान भी लगातार कम हो रहा है। मौसम में लगातार हो रहा बदलाव जनजीवन पर भी असर डाल रहा है। बृहस्पतिवार को सुबह के समय हर ओर घना कोहरा छाया हुआ था तो सर्द हवाएं भी चल रही थीं। सुबह के समय कोहरा छाए रहने से हाईवे पर वाहन रेंगते नजर आए। हालांकि, दस बजे के बाद धूप खिलते ही लोगों को राहत महसूस हुई। शाम पांच बजे के बाद फिर से गलन और बढ़ गई। उधर, जहां ठंडक तो बढ़ा ही रहीं हैं, वहीं बच्चों व बुजुर्गों की सेहत भी खराब कर रही है।
विज्ञापन

ठंड बढ़ने के साथ निमोनिया और खांसी के मरीज बढ़े
ठंड बढ़ने के साथ ही अस्पताल में निमोनिया, खांसी जुकाम से पीड़ित बच्चों की संख्या में भी रोजाना इजाफा हो रहा है। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के कारण बढ़ी ठिठुरन से लोग अलाव का सहारा लेने को विवश हो रहे हैं। जिला कृषि अधिकारी बबलू कुमार का कहना है कि आने वाले दिनों में तापमान गिरने के साथ-साथ कोहरा का प्रकोप बढ़ेगा। दिन का तापमान भी गिरेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed