फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Relative entered the house and raped the teenager

Amroha News: रिश्तेदार ने घर में घुसकर किशोरी से किया दुष्कर्म

Mon, 04 May 2026 11:55 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Mon, 04 May 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Relative entered the house and raped the teenager
डिडौली (अमरोहा)। परिजनों की गैरमौजूदगी में रिश्तेदार ने घर में घुसकर किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। इसी दौरान घर पहुंची किशोरी की मां ने आरोपी को रंगेहाथ पकड़ लिया, लेकिन आरोपी महिला को धक्का देकर भाग गया। मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

जोया के एक मोहल्ला निवासी दंपती रविवार को मजदूरी करने के लिए गए थे। घर पर उनकी 15 साल की बेटी थी। आरोप है कि शाम के समय रिश्तेदार राहिल उनके घर आया और किशोरी को अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर किशोरी को जान से मारने की धमकी दी। इसी दौरान किशोरी की मां आ गई और दोनों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया। पकड़े जाने पर आरोपी किशोरी की मां को धक्का देकर भाग गया। रात में ही पीड़ित परिवार कोतवाली पहुंचा और तहरीर दी।
विज्ञापन

दूसरी ओर चर्चा है कि आरोपी युवक के परिजन और किशोरी की मां के बीच पैसों का विवाद भी चल रहा है। सीओ अभिषेक यादव ने बताया कि इस मामले में राहिल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed