{"_id":"626ed8b4aa5ceb43ff6b0a5e","slug":"rehearsal-done-in-police-line-for-riot-control-jpnagar-news-mbd4266233124","type":"story","status":"publish","title_hn":"दंगा नियंत्रण के लिए पुलिस लाइन में कराया गया रिहर्सल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दंगा नियंत्रण के लिए पुलिस लाइन में कराया गया रिहर्सल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस लाइन में एसपी की मौजूदगी में आगामी त्योहारों के मद्देनजर पुलिस कर्मियों को दंगा नियंत्रण की मॉक ड्रिल कराई गई। पुलिसकर्मियों को लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले, एंटी राइट गन, टियर गैस, हैंड ग्रेनेड जैसे हथियारों को चलाने को लेकर जानकारी दी गई।
रविवार को पुलिस लाइन में एसपी विनीत जायसवाल व एएसपी सीपी शुक्ला के साथ तीनों सर्किल के सीओ और सभी थानाध्यक्ष की मौजूदगी में पुलिस कर्मियों को दंगा नियंत्रण का रिहर्सल कराया गया। दंगा नियंत्रण रिहर्सल के दौरान भीड़ को तितर-बितर करने के लिए लाठी चार्ज करने और आंसू गैस के गोले छोड़ने को लेकर जानकारी दी गई। पुलिस कर्मियों से आंसू गैस के गोले छुड़वाए, एंटी राइट गन और प्रदर्शनकारियों पर वॉटर कैनन की कार्यवाही किए जाने की जानकारी दी गई। पथराव के दौरान पत्थरबाजों से निपटने और पत्थरबाजों के बीच में फंसे हुए लोगों को बचाने के बारे में जानकारी दी। कहा कि ऐसी स्थिति में बॉडी प्रोटेक्टर और हेलमेट लगाए हुए पुलिसकर्मियों को आगे बढ़ना चाहिए। लापरवाही नहीं होनी चाहिए।
पुलिस लाइन में आयोजित सैनिक सम्मेलन में पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने विभागीय कर्मियों की समस्याएं सुनीं। अधीनस्थों को समस्याओं के निस्तारण के निर्देश दिए। कहा जिन पुलिस कर्मियों ने आज समस्या दर्ज कराई है उनकी समस्या दोबारा से सामने नहीं आनी चाहिए। उसका निस्तारण कराया जाए। कहा कि जनता के साथ व्यवहार में बदलाव लाकर पुलिसिंग में सुधार लाया जाए। कहा कि जिस तरह से अलविदा जुमा पर शांतिपूर्ण तरीके से नमाज संपन्न कराई गई। उसकी तरह से ईद के दिन भी नमाज कराई जाए।