फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Registry office server down, deeds will not be executed even today

Amroha News: रजिस्ट्री दफ्तर का सर्वर ठप, आज भी नहीं होंगे बैनामे

Tue, 11 Nov 2025 02:49 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Tue, 11 Nov 2025 02:49 AM IST
विज्ञापन
Registry office server down, deeds will not be executed even today
अमरोहा। रजिस्ट्री दफ्तर का सर्वर अपडेट होने के चलते मंगलवार को जिले के चारों निबंधन कार्यालयों में बैनामों का कार्य प्रभावित रहा। इसके चलते लोगों को मायूस होकर लौटना पड़ा। जनपद में एक दिन में करीब 150 बैनामे होते हैं। विभाग के अफसरों के मुताबिक मंगलवार को भी बैनामे नहीं हो सकेंगे।
विज्ञापन

निबंधन विभाग के एआईजी स्टांप के अनुसार स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन विभाग के ऑनलाइन पोर्टल के लिए इस्तेमाल होने वाले एनआईसी द्वारा संचालित मेघराज क्लाउड सर्वर को नेशनल गवर्नमेंट क्लाउड में बदला जा रहा है। महानिरीक्षक निबंधन लखनऊ नेहा शर्मा की ओर से इसकी सूचना सभी निबंधन कार्यालयों को दी गई थी। सर्वर अपडेट करने की यह प्रक्रिया शनिवार (आठ नवंबर) को शुरू हुई थी जो 11 नवंबर तक रहेगी।
विज्ञापन


आठ नवंबर को शनिवार व नौ का रविवार होने के कारण लोगों को परेशानी नहीं हुई। हालांकि, सोमवार को रजिस्ट्री कराने के लिए पहुंचे लोगों को मायूसी हाथ लगी और उन्हें निराश होकर लौटना पड़ा। रोजाना लोगों से गुलजार रहने वाले चारों उपनिबंधन कार्यालय सर्वर अपडेशन के कारण सोमवार को सूने पड़े रहे। बैनामे कराने के लिए पहुंचने वाले लोगों को मायूस होकर लौटने के लिए मजबूर होना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोजाना होती हैं लगभग 150 रजिस्ट्री
जिले में अमरोहा, नौगांवा सादात, मंडी धनौरा में निबंधन कार्यालय स्थित हैं जहां रोजाना बड़ी संख्या में लोग रजिस्ट्री कराने के लिए पहुंचते हैं। विभागीय आंकड़ों की मानें तो रोजाना सभी निबंधन कार्यालयों में लगभग 150 रजिस्ट्री होती हैं लेकिन दो दिन कार्यालयों में काम न होने के कारण लोगों को अभी इंतजार करना होगा। जिससे कार्यालय में रजिस्ट्री का काम शुरू होने पर भीड़ बढ़ने की संभावना से भी इन्कार नहीं किया जा सकता है।

- पूरे प्रदेश के निबंधन कार्यालयों में अपडेशन का काम चल रहा है। इसकी सूचना पहले ही प्रसारित करा दी गई थी। सर्वर अपडेशन का काम पूरा होने पर बुधवार से रजिस्ट्री का कार्य शुरू हो जाएगा। - अनूप कुमार सिन्हा, एआईजी स्टांप
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed