फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Registration started, enthusiasm among the youth, coaches of academies appreciated

Amroha News: रजिस्ट्रेशन शुरू, युवाओं में उत्साह, एकेडमियों के कोच ने सराहा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 14 Dec 2024 02:00 AM IST
विज्ञापन
Registration started, enthusiasm among the youth, coaches of academies appreciated
नगर निगम में सफाई कर्मचारियों की मांग को लेकर प्रदर्शन के दौरान सभा को संबोधित करते बिल्लू चौहा - फोटो : Samvad
नगर सफाई मजदूर संघ के बैनर तले सफाई कर्मियों ने नगर निगम के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। लगभग दो से तीन घंटे नगर निगम में प्रदर्शन और नारेबाजी करने के बाद मेयर आवास का भी घेराव किया। चेतावनी दी कि निजी कंपनी को सफाई का कार्य न दिया जाए। जिस कंपनी को टेंडर दिया गया है उसे 72 घंटे में निरस्त किया जाए। नहीं तो सभी सफाई कर्मी हड़ताल करेंगे।
विज्ञापन




नगर निगम में प्रदर्शन के दौरान संगठन के प्रदेश महामंत्री बिल्लू चौहान ने कहा कि जोन दो और चार में सफाई व्यवस्था निजी हाथ में देना गलत है। पूर्व अध्यक्ष प्रदीप भंडारी ने कहा कि दो जोन की सफाई व्यवस्था प्राइवेट कंपनी सुकमा इंटरप्राइजेज को दी गई है। यहां पहले से स्थायी, संविदा और ठेका के सफाई कर्मचारी कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन




इनका क्या होगा? पूर्व अध्यक्ष सुनील टुंडा ने कहा कि कर्मचारियों का कंपनी ही उत्पीड़न करेगी। किशन चंदेल ने कहा कि टेंडर सफाई कर्मियों के हित में नही है। कर्मचारी नेताओं ने निगम को 72 घंटे का समय दिया है। कहा कि मांगे नहीं मानी गई तो हड़ताल होगी। संगठन ने अपर नगर आयुक्त राकेश यादव को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि मामले से नगर आयुक्त को अगवत कराएंगे। इस मौके पर सहायक नगर आयुक्त वीर सिंह, महेंद्र राठौर, राधेश्याम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed