{"_id":"686ae15d7e22980206088919","slug":"registration-process-for-class-9-and-11-begins-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-143165-2025-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: कक्षा नौ और 11 के पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: कक्षा नौ और 11 के पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू
Mon, 07 Jul 2025 02:19 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Mon, 07 Jul 2025 02:19 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। यूपी बोर्ड के तहत आने वाले माध्यमिक विद्यालयों में प्रवेश के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। स्कूलों में प्रवेश लेने वाले छात्र-छात्राएं पांच अगस्त तक आवेदन कर सकेंगे। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फीस चालान के माध्यम से ही स्वीकार की जाएगी।
जुलाई माह में स्कूल खुलने के साथ ही माध्यमिक स्कूलों में एडमिशन की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। जिलेभर में 25 राजकीय और 33 सहायता प्राप्त विद्यालयों समेत कुल 405 माध्यमिक विद्यालय संचालित है। इनमें 9वीं और 11वीं में प्रवेश लेने विद्यार्थी 50 रुपये प्रति छात्र की दर से अग्रिम पंजीकरण शुल्क चालान के माध्यम से कोषागार में 25 अगस्त तक एकमुश्त जमा किया जाएगा।
पंजीकरण शुल्क के साथ विद्यार्थियों के शैक्षिक विवरणों को बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड करने की अंतिम तिथि भी 25 अगस्त निर्धारित की गई है। प्रधानाचार्यों को 26 अगस्त से पांच सितंबर तक वेबसाइट पर अपलोड विद्यार्थियों के विवरणों की चेकलिस्ट प्राप्त कर उनके नाम, माता-पिता का नाम, जन्मतिथि, जेंडर, विषय, फोटो आदि की जांच पूरी कर लेनी है। इस अवधि में वेबसाइट पर किसी भी प्रकार का अपडेशन प्रतिबंधित रहेगा।
विज्ञापन
ऑनलाइन अपलोड किए गए छात्रों के विवरणों में जांच के बाद अगर किसी प्रकार का संशोधन होना है, तो संस्था के प्रधानाचार्य द्वारा छह सितंबर से 20 सितंबर के बीच तक किया जा सकता है। पंजीकृत अभ्यर्थियों की फोटोयुक्त नामावली एवं कोषपत्र की एक प्रति बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालयों को भेजने के लिए डीआईओएस कार्यालय में में 30 सितंबर तक जमा करनी होगी।