{"_id":"629a5db93023205e2149c965","slug":"registration-of-330-school-vehicles-suspended-jpnagar-news-mbd4302716152","type":"story","status":"publish","title_hn":"330 स्कूली वाहनों के पंजीयन निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
330 स्कूली वाहनों के पंजीयन निलंबित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बार-बार चेतावनी के बाद भी स्कूलों में संचालित वाहनों के फिटनेस प्रमाण पत्र नहीं बनवाने पर एआरटीओ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 330 स्कूली वाहनों के पंजीयन निलंबित कर दिए हैं। इससे स्कूल संचालकों में हड़कंप मच गया है।
शुक्रवार को एआरटीओ प्रशासन नरेश वर्मा ने पत्र जारी करके जानकारी दी कि ऐसे स्कूल और कालेजों में संचालित वाहन जिनकी फिटनेस समाप्त हो गई है, उनके पंजीयन निरस्त कर दिए हैं। इन स्कूल संचालकों को 24 अप्रैल को पत्र जारी करके जल्द से जल्द फिटनेस प्रमाण पत्र बनवाने के लिए कहा गया था। लेकिन इसके बावजूद भी फिटनेस प्रमाण पत्र जारी नहीं कराया गया है। ऐसे वाहनों का सड़क पर दौड़ना मानव जीवन के लिए खतरा है।
ऐसी स्थिति में जनपद में 330 स्कूली वाहनों के पंजीयन को इस शर्त पर निलंबित कर दिया है कि आदेश की तिथि से तीन माह अथवा फिटनेस प्रमाण पत्र जारी होने तक के लिए किया गया है। वाहन संचालक मूल प्रपत्र कार्यालय में जमा करा दें। तीन माह बाद स्थायी रूप से पंजीयन निरस्त कर दिया जाएगा और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।