फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   a woman killed her grandson s wife In Amroha

ददिया सास ने पोते की बहू को मार डाला: 67 साल की बुजुर्ग ने मूसल से किया कत्ल; महीने भर पहले पति ने दी थी जान

Fri, 16 Oct 2026 03:24 PM IST
Akash Dubey संवाद न्यूज एजेंसी, आदमपुर (अमरोहा)
संवाद न्यूज एजेंसी, आदमपुर (अमरोहा) Published by: Akash Dubey Updated Fri, 16 Oct 2026 03:24 PM IST
सार

खारीपुर गांव में ददिया सास क्रांति गिरी (67) ने बहू पायल गिरी (20) की हत्या कर दी। यह घटना संपत्ति के लालच में हुई। क्रांति गिरी ने पायल के सिर पर लोहे के मूसल से वार किया।

विज्ञापन
a woman killed her grandson s wife In Amroha
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के अमरोहा थाना क्षेत्र के गांव बुखारीपुर में संपत्ति के लालच में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां पायल गिरी (20) की उसकी ददिया सास क्रांति गिरी (67) ने शुक्रवार की सुबह लोहे के मूसल से सिर पर प्रहार कर निर्मम हत्या कर दी। मृतका पायल गिरी की डेढ़ साल की एक बेटी है और उसकी शादी महज एक साल पहले ही हुई थी।

विज्ञापन
Trending Videos

महज एक महीने पहले पायल के पति दीपक ने घरेलू कलह के चलते कीटनाशक का सेवन कर आत्महत्या कर ली थी। पति की मौत के बाद भी पायल अपनी ससुराल बुखारीपुर में ही रह रही थी, जिसे लेकर घर में अक्सर विवाद और तनाव बना रहता था। आशंका जताई जा रही है कि इसी संपत्ति और पारिवारिक कलह के चलते इस जघन्य हत्याकांड को अंजाम दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचीं और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है, हालांकि वारदात के बाद से आरोपी महिला क्रांति गिरी घर से भाग गई है। जिसकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है। अपर पुलिस अधीक्षक अखिलेश भदोरिया का कहना है कि ददिया सास ने बहू की हत्या की है। इस संबंध में कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed