फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Traffic policeman, who had gone home on leave, dies of a heart attack

Amroha News: अवकाश पर घर गए ट्रैफिक सिपाही की हार्ट अटैक से मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Traffic policeman, who had gone home on leave, dies of a heart attack
अमरोहा। ट्रैफिक पुलिस में तैनात सिपाही पुष्पेंद्र खोखर की हार्ट अटैक से मौत हो गई। वह मूल रूप से बागपत जिले के बदरखा गांव के रहने वाले थे। बुधवार को ही वह तीन दिन के अवकाश पर घर गए थे। उनकी मौत से परिवार में शोक छा गया।
विज्ञापन


पुष्पेंद्र खोखर वर्तमान में अमरोहा में ट्रैफिक पुलिस में तैनात थे। उनके परिवार में पत्नी, एक बेटा और एक बेटी हैं। उनका बेटा एटा जिले में डाक विभाग में नौकरी करता है, जबकि बेटी की शादी हो चुकी है। फिलहाल उनका परिवार बागपत के बड़ौत में रह रहा है।
विज्ञापन

टीएसआई अनुज मलिक ने बताया कि पुष्पेंद्र बुधवार को तीन दिन के अवकाश पर घर गए थे। रात करीब तीन बजे अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन उन्हें उपचार के लिए चिकित्सक के पास लेकर पहुंचे, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। सिपाही की अचानक मौत की खबर से पुलिस विभाग में भी शोक की लहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed