{"_id":"652071c53bbf003dfa0d0fbb","slug":"registration-for-class-10th-and-12th-will-be-done-till-10th-october-jpnagar-news-c-284-1-jpn1002-6238-2023-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: 10 अक्तूबर तक होंगे दसवीं और बारहवीं के पंजीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: 10 अक्तूबर तक होंगे दसवीं और बारहवीं के पंजीकरण
विज्ञापन
अमरोहा। यूपी बोर्ड के लिए 10वीं और 12वीं के छात्र-छात्राओं का परीक्षा पंजीकरण 10 अक्तूबर तक विलंब शुल्क के साथ करा सकते हैं। पहले इसके लिए 30 सितंबर की तारीख तय की गई थी, लेकिन बाद में इसको 10 अक्तूबर तक बढ़ा दिया गया। स्कूलों द्वारा पंजीकरण कराने के बाद 15 अक्तूबर तक पंजीकृत परीक्षार्थियों की नामावली जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में जमा करानी होगी।
यूपी बोर्ड में 10वीं और 12वीं के छात्र-छात्राओं की परीक्षा के लिए स्कूलों का पंजीकरण कराने का समय बोर्ड द्वारा बढ़ा दिया गया था। माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा पहले स्कूलों द्वारा छात्र छात्राओं का पंजीकरण कराने के लिए 30 सितंबर की तिथि नियत की थी। लेकिन बाद में इसको बढ़ाकर 10 अक्तूबर कर दिया गया। अब शिक्षण संस्थान दसवीं एवं बारहवीं के संस्थागत एवं व्यक्तिगत छात्र- छात्राओं का 10 अक्तूबर तक पंजीकरण कर सकेंगे। वहीं डीआईओएस कार्यालय में फोटोयुक्त नामावली एवं जमा किए गए चालान की प्रति समेत अन्य कागजात 15 अक्तूबर तक जमा हो सकेंगे। वहीं कक्षा नौ एवं ग्यारह के लिए विलंब शुल्क पचास रुपये तथा कक्षा दस एवं बारह के लिए सौ रुपये निर्धारित किया गया है। डीआईओएस विष्णु प्रताप ने बताया कि स्कूल प्रबंधनों को तय समय तक पंजीकरण कराना जरूरी है। जिससे समय से छात्र-छात्राओं के पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी हो सकेगी।
-- --