फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Refused to return the loan amount of 1.25 lakh, beat him up when he asked for it

Amroha News: सवा लाख रुपये उधार लेकर लौटने से इन्कार, मांगने पर मारपीट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 25 Feb 2025 02:29 AM IST
विज्ञापन
Refused to return the loan amount of 1.25 lakh, beat him up when he asked for it
डिडौली (अमरोहा)। सिनोरा जलालाबाद निवासी वकील के भाई से उधार लिए सवा लाख रुपये लौटाने से मना कर दिया। मांगने पर शामिल निवासी दोनों आरोपियों ने पीड़ित के साथ मारपीट की। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

डिडौली क्षेत्र के सिनोरा जलालाबाद निवासी वकील जावेद मियादाद का भाई हम्माद अशरफ देहरादून में पढ़ाई करता है। हम्माद की मुलाकात शामली निवासी दानिश व मोहम्मद सलीम से हुई थी। जान पहचान होने के पर 2020 में दानिश ने हम्माद से सवा लाख रुपये उधार लिए थे। हम्माद अशरफ ने दानिश व सलीम के खाते में उक्त राशि ट्रांसफर की थी। कुछ दिन बाद हम्माद ने रुपये वापस मांगे तो आरोपियों ने लौटाने से इन्कार कर दिया। 29 दिसंबर 2024 की शाम सात बजे दानिश व मोहम्मद सलीम उनके घर पर आए और रुपये मांगने पर जान से मारने की धमकी दी। भीड़ जमा होने पर आरोपी भाग गए। मामले में पुलिस के कार्रवाई न करने पर पीड़ित अधिवक्ता ने कोर्ट की शरण ली। सीओ सिटी अरुण कुमार ने बताया कि मामले में मुख्य न्यायाधीश मजिस्ट्रेट के आदेश पर दानिश व सलीम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article