फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Refusal to marry if car is not given as dowry

Amroha News: दहेज में कार नहीं देने पर शादी से इन्कार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 29 Apr 2024 03:04 AM IST
विज्ञापन
Refusal to marry if car is not given as dowry
अमरोहा। शादी तय होने के बाद दहेज में कार नहीं मिलने पर लड़के पक्ष ने रिश्ता तोड़ लिया। पंचायत में शादी करने से साफ इन्कार कर दिया। मामले में चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

यह मामला डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव का है। यहां पर किसान का परिवार रहता है। उन्होंने अपनी बेटी की शादी नौगांवा सादात थानाक्षेत्र के एक गांव में तय की थी। 15 दिसंबर 2023 को सगाई का कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान युवती पक्ष के लोगों ने करीब छह लाख रुपये खर्च किए थे। शादी की तारीख तय हो गई थी। इसके बाद लड़के पक्ष ने दहेज में कार और स्कूटी की मांग शुरू कर दी। युवती पक्ष ने एतराज जताया तो लड़के पक्ष ने शादी करने से मना कर दिया। इस मामले में पुलिस ने अफजाल, सरदार अली, फिरोज और तारा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed