फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Record 33 patients of dengue found in the district

जिले में और मिले डेंगू के 33, बुखार के 293 मरीज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 31 Oct 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
Record 33 patients of dengue found in the district
अमरोहा। डेंगू मरीजों का बढ़ता आंकड़ा लोगों को डराने लगा है। शनिवार के दिन फिर से डेंगू के रिकार्ड 33 मरीज मिले। यह एक दिन में अब तक मिले मरीजों में सबसे अधिक हैं। वहीं, बुखार के 293 मरीज से हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

जनपद में डेंगू और बुखार के मामले कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। रोजाना बढ़ने वाले मरीजों की संख्या से जहां स्वास्थ्य विभाग हलकान है, तो वहीं आम जनमानस में भय का माहौल है। जनपद के अलग-अलग स्वास्थ्य केंद्रों पर जांच के दौरान ओपीडी में 3503 मरीज देखे गए। डेंगू के 33, बुखार के 293, टाइफाइड के 05, डायरिया के 32 मरीज मिले हैं तो कोविड-19 जांच के लिए 1294 लोगों के नमूने भेजे गए हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से डेंगू व बुखार के मरीज मिलने से लोगों की सुरक्षा के लिए किए जा रहे प्रयास नाकाफी साबित हो रहे हैं। हालांकि सीएमओ डॉ. संजय अग्रवाल द्वारा बार-बार कहा जा रहा है कि डेंगू व बुखार की रोकथाम के लिए भी तमाम जरूरी प्रयास किए जा रहे हैं। आंकड़ों पर गौर करें तो पता चलता है कि शनिवार को डेंगू के सबसे अधिक 33 मरीज मिले हैं जो अब तक के सबसे डेंगू के सबसे अधिक मरीज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed