फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Received proposals for investment seven times more than the target

अमरोहा: लक्ष्य से सात गुना अधिक निवेश के मिले प्रस्ताव

Thu, 09 Feb 2023 01:42 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Thu, 09 Feb 2023 01:42 AM IST
विज्ञापन
Received proposals for investment seven times more than the target
अमरोहा। जिले में निवेश करने वाले उद्यमियों की संख्या बढ़ती जा रही है। अब तक लक्ष्य से सात गुना अधिक निवेश के प्रस्ताव मिल चुके हैं। स्थिति ये है कि जनपद को शासन ने 750 करोड़ का लक्ष्य मिला था। लेकिन अब तक 105 उद्यमी 5000 करोड़ के निवेश की सहमति जिला प्रशासन को दी है। वहीं जिला प्रशासन की ओर से कल शुक्रवार को कलक्ट्रेट में जिला निवेश कुंभ आयोजित किया जाएगा। जिसमें जिले के जनप्रतिनिधि के अलावा कारोबारी और उद्यमी शामिल होंगे। इस दौरान लखनऊ में होने वाले इन्वेस्टर्स समिट के कार्यक्रम को स्क्रीन पर लाइव दिखाया जाएगा। जिला उद्योग उपायुक्त विकास यादव ने बताया कि निवेश करने वाले उद्यमियों की संख्या अभी और बढ़ सकती है। जिले में बढ़ते उद्योग व कारोबार से जनपद जिले का विकास तो होगा ही साथ ही रोजगार के अवसर मिलेंगे। उन्होंने बताया कि छोटे उद्योग लगाने पर महिला उद्यमियों को जमीन खरीद पर स्टांप शुल्क नहीं देना पड़ेगा। अन्य उद्यमियों के लिए भी क्षेत्र के हिसाब से 50 से 100 प्रतिशत तक की रियायत दी जाएगी। औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने के लिए उद्योग, टेक्सटाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स, फूड प्रोसेसिंग और पर्यटन समेत कई नीतियों में संशोधन किया जा रहा है। एमएसएमई इकाइयां लगाने वाले उद्यमियों के लिए विशेष राहत देने के प्रस्ताव तैयार किए जा वजह हैं।
विज्ञापन


उद्यमियों के लिए ये है स्टांप शुल्क की स्थिति
उद्यमियों को उद्योग लगाने के लिए पूर्वांचल व बुंदेलखंड में निवेश करने पर स्टांप शुल्क में 100 प्रतिशत, मध्य यूपी व पश्चिमी यूपी में 75 प्रतिशत और गौतम बुद्धनगर व गाजियाबाद में 50 प्रतिशत छूट दी जाएगी। जबकि महिला उद्यमियों को यूपी में कहीं भी उद्योग लगाने पर जमीन खरीद पर स्टांप शुल्क नहीं देना पड़ेगा।
विज्ञापन



ये है सरकार की नीति
जिला उद्योग उपायुक्त ने बताया कि उद्यमियों को बुंदेलखंड व पूर्वांचल में सूक्ष्म उद्योग लगाने पर 25 प्रतिशत, लघु उद्योग लगाने पर 20 प्रतिशत व मध्यम उद्योग लगाने पर 15 प्रतिशत कैपिटल सब्सिडी मिलेगी। मध्य यूपी और पश्चिमी यूपी में यह सब्सिडी क्रमश: 20 प्रतिशत, 15 प्रतिशत व 10 प्रतिशत होगी। एससी, एसटी व महिला उद्यमियों को 2 प्रतिशत की अतिरिक्त सब्सिडी मिलेगी। उद्यम लगाने वाले सभी उद्यमियों के लिए इस सहायता की अधिकतम सीमा पांच करोड़ रुपये होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई उद्योग इकाइयों को मिलेगा विस्तार
जिले में फूड प्रोसेसिंग, हैंडीक्राफ्ट, बूट्स, मेडल, टेक्सटाइल, ढोलक, आम कारोबार, दुग्ध उत्पादन, पेपर मिल, वूलन सहित विभिन्न प्रकार के रोजगार परक उद्योग में अमरोहा आगे बढ़ेगा ही साथ ही कई उद्योग इकाइयों को विस्तार दिया जाएगा।

चारों और मिलेंगे रोजगार के अवसर
जिला उद्योग उपायुक्त विकास यादव ने बताया कि उद्योग स्थापित होने के बाद चारों और रोजगार के अवसर मिलेंगे। अगर जिले में अवसर मिलेंगे तो लोगों को रोजगार के लिए दूसरे जिलों या राज्यों में जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।


इन्वेस्टर्स समिट के तहत जनपद को 750 करोड़ का लक्ष्य शासन से मिला था। लेकिन अब तक 105 उद्यमियों ने 5000 करोड़ रुपये के निवेश के प्रस्ताव दिए हैं। अभी निवेश करने वाले उद्यमियों की संख्या बढ़ सकती हैं। -बीके त्रिपाठी, डीएम अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed