{"_id":"65cfe03a1db1a072170dbb64","slug":"reached-the-exam-center-half-an-hour-early-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-113970-2024-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस ने लेकर जाएं अभ्यर्थी, परीक्षा केंद्र पर आधा घंटे पहले पहुंचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस ने लेकर जाएं अभ्यर्थी, परीक्षा केंद्र पर आधा घंटे पहले पहुंचे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर पूरी तरह से हाई अलर्ट जारी किया गया है। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी रहेगी। इसलिए अभ्यर्थी मोबाइल फोन और किसी भी तरह की इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस कतेई लेकर न जाएं। जोन, सेक्टर और स्टेटिक मजिस्ट्रेट परीक्षा की निगरानी करेंगे। नौ सचल भी भ्रमण करते रहेंगे। मोबाइल नेटवर्क जाम करने के लिए जैमर लगाए गए हैं।
जबकि परीक्षा केंद्रों पर बने कंट्रोल रूम से अभ्यर्थियों की गतिविधि पर नजर रखी जाएगी। वहीं, पुलिस ऑफिस में बने मुख्य कंट्रोल रूम से जिलेभर की परीक्षा पर नजर रहेगी। परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों को केंद्र पर एक घंटे पहले पहुंचना होगा। आधे घंटे पहले प्रवेश बंद कर दिया जाएगा। परीक्षा केंद्र पर कई तरह की वस्तुएं प्रतिबंध की गई है। जिसमें पेपर, पेंसिल, बॉक्स, कैलकुलेटर, पर्स, चश्मा, टोपी, ज्वेलरी, फूड आइटम शामिल हैं। इसके अलावा मोबाइल, पेन ड्राइव, कैमरा, घड़ी, चाबी, ब्लूटूथ, डिजिटल पेन, हेल्थ बैंड भी नहीं ले जा सकते। एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने बताया कि जिले में 34 केंद्रों पर परीक्षा होगी। जिसमें 17544 अभ्यर्थी शामिल होंगे। दो दिन चलने वाली इस परीक्षा की के दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रहेगी। कड़ी सुरक्षा के बीच प्रश्न पत्र केंद्र पर पहुंच जाएंगे। पहली पाली सुबह 9:30 बजे से और दूसरी पाली 2:30 बजे से शुरू होगी।
-- -- -- -- -- -- -- -- --
अफवाह फैलाने पर दर्ज होगा मुकदमा
परीक्षा के नोडल अधिकारी एएसपी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि यदि किसी भी परीक्षार्थी व कर्मचारियों द्वारा परीक्षा को लेकर अफवाह फैलाई जाएगी तो उसके खिलाफ तत्काल मुकदमा दर्ज किया जाएगा। परीक्षा को नकल विहीन संपन्न कराए जाने को लेकर पुलिस भर्ती बोर्ड द्वारा सख्त निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा की परीक्षा केंद्र पर तैनात कोई भी कमी मोबाइल फोन नहीं रखेगा। परीक्षा के दिनों में कानून व्यवस्था बनाए जाने के लिए यूपी 112 की गाड़ियों को परीक्षा केंद्र के आसपास तैनात रहेंगी।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
ये रहेगी सुरक्षा
अमरोहा। एएसपी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि हर एक परीक्षा केंद्र पर कंट्रोल रूम बनाया गया है, जिसकी मॉनिटरिंग दरोगा रैंक का अधिकारी करेगा। परीक्षा केंद्र के गेट पर सुरक्षा के लिहाज से दो महिला कांस्टेबल और दो पुरुष कांस्टेबल तैनात रहेंगे। जबकि गेट के बाहर थाने स्तर की पीआरवी तैनात रहेगी। कार्यदायी संस्था चार लेयर में परीक्षार्थियों का चेकअप करेगी। जिसमें प्रवेश पत्र पर अभ्यर्थी का फोटो का मिलान होगा। इसके अलावा आधार कार्ड से प्रवेशपत्र का मैच, बायोमेट्रिक मैचिंग और आंखों की मैचिंग भी कराई जाएगी। सभी परीक्षा केंद्रों और आस-पास के एरिया में मोबाइल पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे। सभी परीक्षा केंद्रों पर जैमर लगाए जाएंगे। जिसके चलने पर मोबाइल नेटवर्क पूरी तरह फेल हो जाएगा।