फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Ravi Saini, who extorted money from relatives on the pretext of playing cricket, was caught by the police in Amritsar.

Amroha News: अमृतसर में पुलिस के हत्थे चढ़ा क्रिकेट खेलने के बहाने परिजनों से रुपये ऐंठने वाला रवि सैनी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 01 Feb 2023 08:00 AM IST
विज्ञापन
Ravi Saini, who extorted money from relatives on the pretext of playing cricket, was caught by the police in Amritsar.
अमृतसर में पुलिस के हत्थे चढ़ा क्रिकेट खेलने के बहाने परिजनों से रुपये ऐंठने वाला रवि सैनी
विज्ञापन

गजरौला (अमरोहा)। क्रिकेट खेलने के बहाने छह महीने तक परिजनों से 10-12 लाख रुपये ऐंठने वाला आरोपी अमृतसर में पुलिस के हत्थे चढ़ गया। उसे बरामद कर थाना पुलिस की टीम आधी रात के बाद उसे लेकर गजरौला पहुंची।

धुनपुरी निवासी रवि सैनी के पिता ने अज्ञात के खिलाफ बेटे के अपहरण और फिरौती मांगने का केस दर्ज कराया था। कहा था कि रवि सैनी छह महीने पहले चंडीगढ़ में क्रिकेट खेलने गया था। वह एक एकेडमी में रह कर तैयारी कर रहा है। खेल पर खर्च होने वाली रकम वह मोबाइल पर भेज देते हैं। मगर कुछ दिन से मोबाइल बंद आ रहा है। परिजनों ने एक नंबर पुलिस को दिया था। जिससे 50 हजार रुपये की फिरौती मांगी जाने की बात कही थी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल की। परिजनों से कह कर उसके खाते में दस हजार रुपये डलवाए। खाते में रुपये आने पर वह तीन पत्ती खेलने में लग गया। उधर उसका मोबाइल चलता रहा तो पुलिस उसकी लोकेशन लेते हुए अमृतसर पहुंची। जहां से उसे दबोच लिया। सोमवार की आधी रात के बाद थाना पुलिस उसे बरामद कर गजरौला लाई। थाना पुलिस ने इसकी पुष्टि की है। पुलिस ने बताया कि आरोपी के पिता के खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज कराने की रिपोर्ट न्यायालय को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed