{"_id":"68dc469b7729ee230605d095","slug":"ravana-dahan-will-take-place-at-33-places-in-the-district-jpnagar-news-c-284-1-jpn1002-148817-2025-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: जिले में 33 जगह होगा रावण दहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: जिले में 33 जगह होगा रावण दहन
Wed, 01 Oct 2025 02:37 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Wed, 01 Oct 2025 02:37 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। दशहरा बृहस्पतिवार यानी दो अक्तूबर को धूमधाम से मनाया जाएगा। इसके लिए कड़े सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। जिलेभर में 33 जगहों पर रावण का दहन किया जाएगा। इसके लिए अफसरों की ड्यूटी लगा दी गई है। मेला स्थलों और जुलूस में सुरक्षा के लिए पुलिस मुस्तैद रहेगी। डीएम-एसपी ने अफसरों को ड्यूटी का निर्वाह ठीक से करने के निर्देश दिए हैं।
दशहरा पर पुलिस प्रशासन सुरक्षा के लिहाज से अलर्ट है। आजाद रोड स्थित जेएस हिंदू इंटर कॉलेज के मैदान में विशाल मेला लगा है जहां राम-रावण की सेना के बीच युद्ध के बाद रावण के पुतले का दहन होगा। इसमें करीब 12 हजार से 15 हजार लोगों की भीड़ आने का अनुमान है। इसके लिए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के बंदोबस्त किए हैं।
मेला स्थलों पर पुलिस-पीएसी के जवानों को लगाया गया है। जुलूस मार्गों पर पुलिस व पीएसी की तैनाती रहेगी। दूसरे थानों की फोर्स को लगाया गया है। ग्रामीण इलाकों में रावण दहन के कार्यक्रम को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के निर्देश दिए हैं। सभी मेला स्थलों के लिए मजिस्ट्रेट की तैनाती कर दी गई है। शाम करीब सात बजे रावण, मेघनाथ और कुंभकर्ण के पुतलों का दहन किया जाएगा।
विज्ञापन
-- --
यहां होगा रावण पुतला दहन
अमरोहा शहर में जेएसएच इंटर कॉलेज का मैदान, अमरोहा देहात क्षेत्र में जलीलपुर बक्काल, शाहिदपुर, डिडौली क्षेत्र में इकौंदा, जोया, पतेई खालसा, डिडौली, मंडी धनौरा महादेव मंदिर कस्बा धनौरा, शेरपुर, गजरौला में अवंतिका नगर गजरौला, रेलवे स्टेशन गजरौला, कांकाठेर, गजरौला, नौगांवा सादात क्षेत्र में कस्बा नौगांवा, कूड़ा माफी, खेड़ा, कौराल, जब्दी, गजस्थल, रामपुर जूनारदार, बसेड़ा तगा, बीबड़ा खुर्द, बीलना, देहरी खुर्रम, रजबपुर में रजबपुर कस्बा, बछरायूं में महादेव मंदिर कानूनगोयान, हसनपुर में शिवाला मंदिर होलीवाला, सैदनंगली में उझारी कस्बा, सैदनगली, आदमपुर में दढि़याल, आदमपुर व ढबारसी तथा रहरा क्षेत्र में रहरई में रावण का पुतला दहन कर मेले का आयोजन किया गया।
- दशहरा के मौके पर जिलेभर में होने वाले आयोजन के लिए मेला स्थलों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। सभी स्थलों पर पुलिस की भी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रखने के निर्देश दिए गए हैं। - निधि गुप्ता वत्स, डीएम