फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Rasuka was also imposed on Tahir, who gave fodder in the cowshed

Amroha News : गोशाला में चारा देने वाले ताहिर पर भी लगा रासुका, जेल में हैं कई आरोपी

Sun, 04 Sep 2022 06:43 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Sun, 04 Sep 2022 06:43 AM IST
विज्ञापन
Rasuka was also imposed on Tahir, who gave fodder in the cowshed
demo pic... - फोटो : Social Media

सांथलपुर की गोशाला में 61 गोवंशों की मौत के मामले में आरोपी ग्राम प्रधान रामौतार के बाद अब चारा देने वाले ताहिर के खिलाफ भी पुलिस ने रासुका की कार्रवाई की है। इस मामले में ग्राम प्रधान, वीडीओ और चारा देने वाले किसान समेत बारह आरोपी जेल में हैं।

विज्ञापन


सांथलपुर गोशाला में चार अगस्त को हरा चारा खाने के बाद 61 गोवंशों की मौत हो गई थी। इसकी गूंज शासन तक पहुंचने से डीएम ने ग्राम पंचायत अधिकारी मोहम्मद अनस को निलंबित कर दिया था। गंगेश्वरी की बीडीओ रेनू कुमारी ने आपराधिक षड्यंत्र के तहत सौहार्द बिगाड़ने की नीयत से गोवंशों को मारने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन


एसपी आदित्य लांग्हे ने बताया कि ग्राम प्रधान रामौतार के बाद अब मुख्य आरोपी ताहिर के खिलाफ भी एनएसए की कार्रवाई कर रिपोर्ट न्यायालय को भेज दी गई है।

क्या था मामला
ताहिर अपने साथियों के साथ गायों के लिए चारा लेकर आया था। चारा खाने के बाद अचानक गोवंशों की हालत बिगड़ने लगी और देखते-देखते 61 गोवंशों की मौत हो गई थी जबकि सौ से ज्यादा गोवंश बीमार हुए थे। आरोप था कि ताहिर ने अपने साथियों के साथ मिलकर आपराधिक षड्यंत्र के तहत दो वर्गों के बीच सौहार्द बिगाड़ने, लोकशांति भंग करने के उद्देश्य से गोवंशों के चारे में जानबूझकर जहरीला पदार्थ मिलाकर उनकी हत्या की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने जांच पड़ताल की और ग्राम प्रधान रामौतार की भूमिका भी संदिग्ध पाई थी। इसके बाद पुलिस ने ग्राम प्रधान रामौतार, ग्राम पंचायत अधिकारी मोहम्मद अनस, ताहिर समेत 12 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।


जमानत पर सुनवाई छह को
ग्राम प्रधान रामौतार, वीडीओ मोहम्मद अनस, ताहिर, महेश, ओम प्रकाश, शीशपाल, नो सिंह, अमरजीत, कमल सिंह, इमरान, सहदेव, नेमपाल समेत आरोपियों की जमानत अर्जी पर न्यायालय ने सोमवार को सुनवाई हुई थी। अब छह सितंबर को मुख्य आरोपी ताहिर को छोड़कर ग्यारह आरोपियों की जमानत याचिका पर छह अगस्त को सुनवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed