फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Rashtriya Swayamsevak Sangh wants to make India a world leader: Chandrashekhar

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ भारत को विश्व गुरु बनाना चाहता है : चंद्रशेखर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 25 Oct 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
Rashtriya Swayamsevak Sangh wants to make India a world leader: Chandrashekhar
अमरोहा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पदाधिकारियों ने दशहरा के मौके पर जेएस हिंदू इंटर कॉलेज के मैदान में शस्त्र पूजन किया। जिसमें संघ के पदाधिकारियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के गोसेवा प्रमुख चंद्रशेखर रहे। जबकि अतिथि के रूप में उद्योगपति व प्रदेश सरकार की ओर से सलाहकार बनाए गए अजय टंडन रहे। मंच पर अमरोहा नगर के संघ के नगर संघ चालक वीरेंद्र कुमार पाठक और अमरोहा जिले के जिला संघ चालक प्रवीण कुमार आर्य मौजूद रहे। मुख्यवक्ता चंद्र शेखर ने कहा कि सन 1925 में विजय दशमी के दिन नागपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना की थी। इस दौरान कुछ स्वयंसेवकों से इसकी शुरुआत हुई और संघ के विकास के लिए शाखा का निर्माण किया गया था।
विज्ञापन

उन्होंने बताया की शाखा के माध्यम से संघ नए-नए स्वयंसेवक तैयार करता है। कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ भारत को विश्व गुरु बनाना चाहता है और इसीलिए भारत के हित में जो भी राजनीतिक दल फैसला लेता है, संघ के कार्यकर्ता उसको ही अपना सपोर्ट करते हैं। अजय टंडन ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एक उत्तम व्यक्तित्व का निर्माण करता है और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के किसी भी कार्यकर्ता से किसी भी अनुचित कार्य की अपेक्षा नहीं की जा सकती। कार्यक्रम के अंत में अपने-अपने शास्त्रों की पूजा की और संघ की प्रार्थना के बाद कार्यक्रम का समापन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed