{"_id":"60fc677c8ebc3e57f242db70","slug":"rape-with-lady-jpnagar-news-mbd396882365","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत पर चारा लेने गई युवती से सामुहिक दुष्कर्म, अश्लील वीडियो भी बनाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेत पर चारा लेने गई युवती से सामुहिक दुष्कर्म, अश्लील वीडियो भी बनाई
विज्ञापन
डिडौली(अमरोहा)। खेत पर चारा लेने गई युवती से गांव ही तीन युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। अश्लील वीडियो भी बनाई। किसी से शिकायत करने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी। अचानक मौके पर पहुंची महिला को देखकर आरोपी फरार हो गए। पीड़िता ने तीनों आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
डिडौली कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में किसान का परिवार रहता है। उसकी बेटी ने इंटर करने के बाद पढ़ाई छोड़ दी है। आरोप के मुताबिक शनिवार की सुबह युवती चारा लेने के लिए खेत पर गई थी। तभी गांव के तीन युवकों ने उसे पकड़ लिया। खींच कर गन्ने के खेत में ले गए और सामूहिक दुष्कर्म किया। उसकी अश्लील वीडियो भी बना ली। घटना के बारे में किसी को बताने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी। तभी रास्ते से गुजर रही एक महिला गन्ने के खेत में आहट होने पर मौके पर पहुंच गई। महिला को देख कर तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए। महिला ने घटना की जानकारी युवती के परिजनों को दी। घटना के बाद परिजनों में हड़कंप मच गया।
पीड़िता ने परिजनों को आपबीती बताई। इसके बाद पीड़िता परिजनों के साथ डिडौली कोतवाली पहुंची और रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की। इंस्पेक्टर मोहित चौधरी ने बताया कि तहरीर मिल गई है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।