फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   rape with girl

नर्सरी में किशोरी से सामुहिक दुष्कर्म, रिपोर्ट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 11 Dec 2019 11:09 PM IST
विज्ञापन
rape with girl
हसनपुर (अमरोहा)। कोतवाली क्षेत्र में स्थित नर्सरी में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। नर्सरी स्वामी और उसके साथी के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म करने, मारपीट और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने का आरोप है। मामले में पुलिस ने नर्सरी स्वामी समेत दो लोगों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म और एससीएसटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपी फरार हैं। गिरफ्तारी के लिए दबिशें दी जा रही हैं।
विज्ञापन

गजरौला थाना क्षेत्र के गांव निवासी अनुसूचित जाति की सत्रह वर्षीय किशोरी का कहना है कि पिता की काफी समय पूर्व मृत्यु हो चुकी है। परिवार में बड़ी होने के वजह से मां के साथ मजदूरी करके गुजर बसर करती है। बताया कि 20 सितंबर 2019 को कोतवाली क्षेत्र के गांव स्थित नर्सरी में मां के साथ काम कर रही थी। दोपहर में मां खाना लेने के लिए घर चली गई थी। आरोप है कि इसी बीच नर्सरी स्वामी ने साथी के साथ बुरी नीयत से दबोच लिया और सामूहिक दुष्कर्म किया। किसी से बताने पर अंजाम भुगतने की धमकी देते हुए मारपीट की। जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली गलौज भी की। डराया और धमकाया गया। घटना की शिकायत उसी दिन पुलिस से की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उधर, आरोपी ने मामले में समझौता करने के लिए दबाव बनाना शुरू कर दिया। समझौता नहीं करने पर जान से मारने की लगातार धमकी दी गईं। लगातार धमकियां मिलने से परेशान पीड़िता ने मंगलवार रात को थाने पहुंचकर मामले में तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले में नर्सरी स्वामी समेत दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

एक गांव में नर्सरी में काम करने वाली किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के मामले माजिद निवासी सिहाली जागीर कोतवाली हसनपुर और एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी फरार हैं। गिरफ्तारी के लिए दबिशें दी जा रही हैं। शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। - आरपी शर्मा, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हसनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed