फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   rape with girl crimnal arrested

छात्रा से दुष्कर्म का आरोपी मदरसा संचालक गिरफ्तार 16-23-59

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jan 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
rape with girl crimnal arrested
हसनपुर (अमरोहा)। कोतवाली क्षेत्र के गांव में निजी आवासीय मदरसे में पढ़ने वाली 12 वर्षीय छात्रा के साथ दुष्कर्म का आरोपी हाफिज मदरसा संचालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का चालान किया गया है।
विज्ञापन

मंगलवार को बताया कि क्षेत्र के गांव निवासी मजदूर की दो बेटियां पड़ोसी गांव में स्थित आवासीय निजी मदरसे में रहकर दीनी तालीम हासिल करती थीं। मदरसे के पास ही रहने के लिए कमरे बने हुए थे। पीड़िता के पिता ने पुलिस को बताया था कि 23 दिसंबर को पत्नी के साथ मदरसे में बेटियों से मिलने के लिए गए थे। यहां 12 वर्षीय बेटी अपनी मां से लिपट लिपट कर रोने लगी। रोने की वजह पूछी तो बेटी ने 20 दिसंबर की रात मदरसा संचालक हाफिज द्वारा दुष्कर्म की बात बताई थी। इसके बाद 24 दिसंबर को कोतवाली में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक आरपी शर्मा ने बताया कि मदरसे में छात्रा से दुष्कर्म का आरोपी हाफिज बहार अली निवासी गांव शकरगडी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed